{"_id":"58485d9e4f1c1b732a447cf6","slug":"free-porridge-eaten-opened-on-demand-money-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त में रबड़ी खाई, पैसा मांगने पर चला दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुफ्त में रबड़ी खाई, पैसा मांगने पर चला दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Free porridge eaten, opened on demand money shot
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त में रबड़ी खाने वाले स्कूटर सवार दो लोगों ने पैसा मांगने पर सैलानी चौराहे पर फायरिंग कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। फायरिंग करने वाले युवक भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
घटना बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बारादरी इलाके के पुराना शहर स्थित सैलानी चौराहे पर हुई। यहां गुडबिल रेस्टोरेंट के नाम से आरिफ की मिठाई की दुकान है। दुकान पर दो युवक स्कूटर से आए और रबड़ी खाई। रबड़ी के 50 रुपये बने। दुकानदार ने पैसा मांगा तो युवक भड़क उठे और पैसा देने से साफ मनाकर दिया। हुज्जत करते हुए एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों युवक स्कूटर से भाग गए। गोली चलने से इस चौराहे पर अफरातफरी मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक युवक भाग चुके थे। होटल मालिक ने कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। यही नहीं उसने यह तक कह दिया कि कोई घटना नहीं हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि झगड़ा पुराना है। दो दिन पहले भी होटल मालिक के छोटे भाई से झगड़ा हुआ था। शायद यही युवक दोबारा आए तो झगड़ा फिर हो गया। इंस्पेक्टर बारादरी राजेश सिंह का कहना है कि जांच में मामला लेनदेन को लेकर झगड़े का पाया गया। होटल वाले ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी। फायरिंग की बात भी आसपास जानकारी करने पर पुष्ट नहीं हुई। फिर भी पुलिस अपने स्तर से लड़कों का पता लगा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि लेनदेन का मामला है। फायरिंग किसने की इसकी जांच करा रहे हैं।