{"_id":"5a7df7a34f1c1b5e6e8b463b","slug":"four-burnt-as-cylinder-catches-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर में आग लगने से महिला समेत चार झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडर में आग लगने से महिला समेत चार झुलसे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
एलपीजी सिलेंडर
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहूकारा मोहल्ले में गैस सिलेंडर का लीक हो रहा पाइप बदलते समय लगी आग में गृहस्वामी समेत एक परिवार के चार लोग झुलस गए।
यह हादसा गुरुवार शाम करीब सात बजे हुआ। साहूकारा निवासी सतीशचंद्र ने बताया कि गुरुवार देर शाम उसकी बहन रसोई में खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर का पाइप लीक होने लगा। सतीश ने पाइप बदलने के लिए निकाला। उसी दौरान रेग्यूलेटर से गैस लीक हो गई। वहीं मोमबत्ती जल रही थी, जिससे गैस ने आग पकड़ ली। इसकी चपेट में आकर 45 वर्षीय सतीश, उसका 10 वर्षीय बेटा हिमांशु, आठ वर्षीय दिवांशु और 30 साल की बहन फूलादेवी झुलस गए। उनकी चीख सुनकर आसपास घरों के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बालू व भीगे कट्टे डालकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद लोग चारों झुलसे लोगों को एक निजी क्लीनिक ले गए। जहां उनको भर्ती कराया गया।