{"_id":"5839bf674f1c1b5a2c13b592","slug":"found-dead-in-a-canal-side-sacks-out-of-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर किनारे बोरे में मिली लाश सीमा की निकली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर किनारे बोरे में मिली लाश सीमा की निकली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Found dead in a canal-side sacks out of range
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को इज्जत नगर इलाके में कलापुर नहर किनारे मिली महिला की लाश थाना क्योलड़िया के मैथी नवदिया गांव के खेमकरन की 26 वर्षीय बेटी सोनी की निकली। वह बहन की मौत के बाद से बहनोई के साथ हवाई अड्डे के पास इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पत्नी की तरह रही थी। अमर उजाला में छपी फोटो लेकर परिवार वाले थाने पहुंचे। पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद महिला का शव परिवार वालों को सौंप दिया। शिनाख्त होने के बाद से सीमा के पति का मोबाइल बंद हो गया है।
पीलीभीत रोड पर कलापुर पुलिया से सेंथल जाने वाले रास्ते पर लाश मिलने के बाद से ही पुलिस छानबीन में लगी थी। बोरे में लाश मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। तमाम लोग मौके पर जुट गए। महिला के पैर में बिछिया, दाहिने हाथ में काली चूड़ी और बाएं हाथ में कलावा बंधा होने से यह तो पहले ही दिन से लग रहा था कि वह शादीशुदा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया यही माना है कि किसी करीबी ने ही महिला की हत्या करके शव फेंका है। पुलिस महिला की पहचान, हत्या का कारण और हत्यारों का पता लगाने में लगी ही थी। इस बीच शनिवार की सुबह अमर उजाला की कटिंग लेकर छोटेलाल अपने ममेरे भाई मैकूलाल के साथ थाना इज्जतनगर पहुंच गए। छोटेलाल ने बताया कि बोरे में मिली लाश उसकी बहन सोनी की है। उनकी बड़ी बहन शकुं तला देवी की शादी नवाबगंज के जिगनिया भगवंतपुर गांव के ऑटो रिक्शा चालक महेंद्र सिंह के साथ हुई थी। एक साल पहले शकुंतला की मौत हो गई थी। सात महीने पहले उनकी छोटी बहन सीमा को बहला फुसलाकर महेंद्र अपने साथ ले आया था। यहां इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में वह सीमा को अपने साथ रखता था। महेंद्र का बहनोई राजेश कुमार कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड है। उसी ने महेंद्र को किराए पर कमरा दिलाया था। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अभी हत्या किसने और क्यों की। इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्द ही हत्यारों का पता लग जाएगा।