फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five killed in panchayat lover slippers

प्रेमी को पंचायत में मारी पांच चप्पल

Mon, 08 Aug 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 08 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/बरौर। 18 साल के युवक को आधी रात अपनी दोस्त के घर जाना महंगा पड़ गया। पहले तो लड़की के घर वालों ने उसकी जमकर धुनाई की फिर पंचायत बुला ली गई। पंचों ने घर में घुसने को गंभीर अपराध माना और सजा का एलान कर दिया। भरी पंचायत में लड़की ने उसे पांच चप्पल मारी और उसके घर वालों पर 40 हजार का जुर्माना भी लगा दिया। 
विज्ञापन

मामला बरौर गांव का है। मोबाइल की दुकान में काम करने वाले एक युवक का गांव की ही एक नाबालिग लड़की से दोस्ती थी। पांच महीने से लड़के का लड़की के घर आना-जाना था। दोनों के घर वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। शनिवार रात करीब 12 बजे युवकी लड़की के घर जा धमका। खटपट की आवाज सुनकर घर वाले जाग गए। लड़का भागने लगा मगर उन्होंने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसे जमकर पीटा गया। उसका मोबाइल भी छीन लिया। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागा। अलग-अलग बिरादरी का मामला होने के कारण लड़की के घर वाले उसे सबक सिखाना चाहते थे इसलिए शुक्रवार सुबह प्रधान के पास जाकर शिकायत की गई। उन्होंने युवक पर कार्रवाई की मांग की इस पर प्रधान ने पंचायत बुलाने का सुझाव दे दिया। दोपहर दोनों परिवारों के साथ गांव के लोग साथ बैठे। पंचों की सलाह पर लड़के और लड़की को भी पंचायत में बुलाया गया। पंचों ने कहा कि आधी रात घर में घुसना किसी भी कीमत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। युवक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। किसी ने पुलिस बुलाने का सुझाव दिया मगर पंचों ने गांव का मामला बताकर यहीं निपटाने की बात कही। पंचों ने भरी पंचायत में लड़की से लड़के को पांच चप्पलें मारने को कहा और लड़के के घर वालों से 40 हजार रुपये जुर्माना देने का हुक्म सुनाया। लड़के के घर वालों ने मौके पर 20 हजार रुपये दे भी दिए। 20 हजार दो दिन बाद देने की बात तय हुई। लड़के को इस बात की भी सख्त हिदायत दी गई कि अब भूलकर लड़की के घर की ओर न झांके। पंचायत के इस फैसले की दिनभर चर्चा होती रही। 
विज्ञापन

   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed