फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing on businessmen

व्यापारी से मांगी रंगदारी, विरोध पर किया फायर 

Sat, 18 Aug 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 18 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
लंबे समय से रंगदारी दे रहे व्यापारी ने रकम ज्यादा बढ़ने पर विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर हमला कर फायर कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। व्यापारी ने लोगों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। उसके चार साथी फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

कांधरपुर निवासी टेकचंद की कैंट में उमरसिया चौराहे पर चोकर आदि की दुकान है। कैंट में ही प्रकाश कॉलोनी निवासी राहुल समेत कुछ बदमाश लंबे समय से हत्या की धमकी देकर उनसे रंगदारी वसूल रहे थे। शुक्रवार दोपहर राहुल चार अन्य बदमाशों के साथ पहुंचा। टेकचंद से 50 हजार रुपये देने को कहा। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। इस पर वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग भी आ गए और राहुल को दबोच लिया। जबकि उसके साथी कैंट की प्रकाश कालोनी निवासी शानू, डिफेंस कॉलोनी निवासी नन्हें भइया, गणेशधाम निवासी अमन व एक अन्य फरार हो गए। भीड़ ने राहुल को कैंट थाना पुलिस को सौंप दिया। टेकचंद की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed