{"_id":"590e21134f1c1be71b44131f","slug":"finally-eight-oil-mafia-sues","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर आठ तेल माफिया पर मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर आठ तेल माफिया पर मुकदमा दर्ज
बरेली।
Updated Sun, 07 May 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
आखिर आठ तेल माफिया पर मुकदमा दर्ज
- फोटो : आखिर आठ तेल माफिया पर मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला के आईओसी डिपो से त्रिशूल एयरबेस के विमानों को आपूर्ति किए जाने वाले एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल)की चोरी पकड़ी जाने के तीन दिन बाद आठ तेल माफियाओं के खिलाफ मुकदमा लिखा जा सका। शनिवार देर शाम डीएम पिंकी जोवेल का अनुमोदन आंवला थाने पहुंचने के बाद धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
बीती तीन मई को आंवला थाने की पुलिस ने आईओसी डिपो से महज सौ मीटर की दूरी पर तेल माफिया विनीत के अड्डे पर वायु सेना का एटीएफ चोरी होते पकड़ा था। टैंकर में 20 हजार लीटर एटीएफ भरा हुआ था। तेल माफिया ने 120 लीटर टैंकर से निकाल लिया था। पुलिस ने छापेमारी करके चालक सहित दो को गिरफ्तार किया था। पूर्ति निरीक्षक एके सिंह ने रिपोर्ट में गुजरात की ट्रांसपोर्ट कंपनी मातेश्वरी फर्म, मालिक भरत पाटिल और उनके साझेदार रंजन, टैंकर के चालक शिव बहादुर और सहयोगी शीशपाल, नगरिया सतन के तेल माफिया विनीत, अजीत, छुन्नू और डब्लू के नाम शामिल किए थे। डीएम अनुमोदन आने के बाद एफआईआर दर्ज हो गई। मामले में तेल माफिया फरार चल रहे हैं।
डीएम अनुमोदन का इंतजार था। पत्र आने के बाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-एसएस पवार, थानाध्यक्ष आंवला