{"_id":"6ad6d1c6fb59ec3465026f6e","slug":"fertilizer-trader-son-fired-upon-repeatedly-in-bareilly-2026-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में ढाबे पर विवाद: खाद व्यापारी के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हाथ में लगीं गोलियां, आरोपी भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली में ढाबे पर विवाद: खाद व्यापारी के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हाथ में लगीं गोलियां, आरोपी भी घायल
Tue, 20 Oct 2026 08:01 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:01 AM IST
सार
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने खाद व्यापारी के बेटे पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना में आरोपी भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल अंकित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर फरीदपुर स्थित एक ढाबे पर सोमवार रात खाने के दौरान हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि शराब के नशे में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से खाद व्यापारी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, संघर्ष के दौरान दूसरे पक्ष के व्यक्ति के सिर में चोट लगने से उसकी भी हालत गंभीर है। दोनों घायलों का उपचार बरेली के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खाद व्यापारी अमरपाल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा अंकित गुप्ता अपने सहयोगी प्रेम शर्मा के साथ मुंशी ढाबे पर खाना खाने गया था। उसी दौरान वहां मौजूद खल्लपुर निवासी राजेश प्रताप सिंह शराब के नशे में था और अंकित के साथी प्रेम शर्मा से बेवजह बहस व गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर जब अंकित बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी राजेश प्रताप सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
हाथ में लगी गोलियां
अमरपाल गुप्ता के मुताबिक, अंकित के हाथ में दो गोलियां लगीं। इस बीच अंकित ने आरोपी से उसकी रिवॉल्वर छीन ली। इसके बाद अंकित रिवॉल्वर को अपनी गाड़ी में रखकर घायल अवस्था में फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने घायल से घटना की जानकारी ली। घायल अंकित ने आरोपी की लाइसेंसी रिवॉल्वर पुलिस को सौंप दी।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी के सिर में लगी चोट
कुछ देर बाद घायल राजेश प्रताप सिंह भी अस्पताल पहुंच गया, जिसके सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बरेली रेफर कर दिया, जहां उनका अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। फरीदपुर थाना पुलिस ने खाद व्यापारी अमरपाल गुप्ता की तहरीर पर आरोपी राजेश प्रताप सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी राजेश प्रताप सिंह के खिलाफ जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने चार गोलियां चलाईं, जिसमें दो गोली अंकित गुप्ता को लगी। जबकि एक गोली अंकित गुप्ता के साथी प्रेम शर्मा के हाथ को छू के निकल गई।