{"_id":"58d2dd344f1c1b8a591a28af","slug":"fear-of-shohadas-left-the-house-still-not-leaving-the-chase","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों के डर से घर छोड़ा फिर भी नहीं छोड़ रहे पीछा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदों के डर से घर छोड़ा फिर भी नहीं छोड़ रहे पीछा
बरेली
Updated Thu, 23 Mar 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई सरकार बनने पर भले ही एंटी रोमियो दल गठित हो गया है मगर भोजीपुरा के एक परिवार का शोहदों ने जीना मुहाल कर रखा है। नौवीं में पढ़ने वाली बेटी से आए दिन छेड़छाड़ से परेशान होकर पूरा परिवार घर बार छोड़कर इज्जतनगर के एयरफोर्स गेट के पास किराये के घर में रहने लगा लेकिन इसके बाद भी शोहदों की हरकत थम नहीं रही है। शोहदे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर और कॉल कर धमकी दे रहे हैं। खौफजदा परिवार की सुनवाई भोजीपुरा थाने पर नहीं हुई तो छात्रा ने बुधवार को एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई।
यह परिवार भोजीपुरा के गांव घघोरी घंघोरी में रहता है। पिता एक अस्पताल में काम करते हैं। आरोप है कि स्कूल और कोचिंग जाते समय गांव के चार लड़के परेशान करते हैं। फब्तियां कसते हैं। पहले छात्रा ने घर पर शोहदों की कारस्तानी नहीं बताई लेकिन जब उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज और फोन आने लगे तो पिता को इसकी जानकारी दे दी। एक दिन पिता खुद उसके साथ स्कूल गए तो रास्ते में शोहदों ने रास्ता रोक दिया। उन्हें जैसे तैसे भगाया गया। शोहदों ने घर के बाहर मंडराना शुरू किया तो पूरा परिवार भोजीपुरा स्थित घर को छोड़कर इज्जतनगर आ गया।
छात्रा ने एसएसपी को बताया कि होली पर सभी लोग गांव गए थे। आरोप है कि 13 मार्च को शोहदे घर में घुस आए। परिवार के साथ मारपीट की। छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। लोगों के इकट्ठा होने पर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित परिवार ने यूपी 100 पर फोन कर पुलिस बुलाई तो थाने पर मारपीट की एनसीआर दर्ज की गई। इसके बाद छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और फोन आने लगे। एसएसपी ने भोजीपुरा थाना को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।