फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Entered house of a girl trying to rape

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप की कोशिश

Sun, 02 Oct 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 02 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
रात के अंधेर में चार बदमाश एक व्यक्ति के घर में घुस गए। दो बच्चों और पत्नी के साथ सो रहे गृहस्वामी से मारपीट के बाद उसकी पत्नी से गैंगरेप की कोशिश की। पति का आरोप है कि दो बदमाशों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़े। शोर मचाने पर आस-पास घरों के लोग जाग गए। इस पर बदमाश गृहस्वामी को धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छेड़छाड़ में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। 
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में गृहस्वामी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहा था। बताया जाता है कि देर रात चार बदमाश घर के अंदर घुस आए और उससे मारपीट करने लगे। गृहस्वामी का कहना है कि बदमाशों ने गैंगरेप की नियत से उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। पत्नी ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट भी की। मौका पाकर उसने शोर मचाया तो पड़ोसी भी जाग गए। शोर शराबा होने पर बदमाश भाग गए। कैंट थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह का कहना था कि दो पक्षों में किसी बात पर विवाद पर कहासुनी होने के बाद मारपीट हुई थी। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। गृहस्वामी ने बताया कि रात के अंधेरे में घर में घुसे बदमाशों को वह पहचान नहीं पाया। पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में अज्ञात शोहदों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहचान होते ही मुकदमे को नामजद दर्ज करके आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed