फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encounter with miscreants in Kuwaiti, Daroga and soldiers injured

कुआटांडा में बदमाशों से मुठभेड़, दरोगा और सिपाही घायल

Wed, 13 Sep 2017 02:08 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 13 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
Encounter with miscreants in Kuwaiti, Daroga and soldiers injured
पकड़ा गया इनामी बदमाश्‍ा

विज्ञापन
बिथरीचैनपुर इलाके में कुआटांडा नहर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी और एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पांच हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सुमित पटेल को भी गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसका साथी भागने में कामयाब रहा। सुमित थाना इज्जतनगर क्षेत्र में हुई डकैती और लूट की वारदातों में वांछित था। देर रात घायल पुलिस कर्मियों और बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया। फरार बदमाश की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण भी चार थानों के पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। 
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम को कुआटांडा के पास बिथरी चैनपुर थाने के इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। अंधेरे में एक युवक टहलता हुआ मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायर कर दिया। एक गोली ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी श्याम सिंह की कलाई पर लगी जबकि दूसरी गोली सिपाही अंकुर के हाथ पर लगी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। एक गोली भागने की कोशिश कर रहे बदमाश सुमित पटेल के पैर में लगी, लेकिन फिर भी वह नहीं रुका तो पुलिस ने करीब 200 मीटर तक दौड़ाने के बाद उस पर फिर फायर किया। इस पर वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सुमित पटेल का साथी भागने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार बदमाश सुमित सीबीगंज और इज्जतनगर थाना क्षेत्र में डकैती और लूट की कई वारदातों में वांछित है। थाना इज्जतनगर में पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर भी है। 
विज्ञापन

मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी रोहित सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फरार बदमाश को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए। सुमित की कमर में कारतूस की बेल्ट लगी पाई गई, जिसमें 8 जिंदा कारतूस मिले। उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। डीजीपी सुलखान सिंह की तरफ से बदमाशों के खिलाफ सीधी कार्रवाई के निर्देशों के बाद बरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग का यह तीसरा मामला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed