फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly woman's throat slit killing

घास काटने गई बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

Sun, 19 Mar 2017 01:15 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 19 Mar 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman's throat slit killing
Elderly woman's throat slit killing - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कमालपुर गांव की रहने वाली 70 वर्षीय शमशादी बेगम की गला रेतकर हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। सुबह शव मिलने पर गांव में सनसनी मच गई। हत्यारों का क्या इरादा था इसका पता नहीं चल पाया है क्योंकि लूटपाट के इरादे से मर्डर नहीं हुआ है। महिला का बटुए हत्यारे वहीं छोड़ गए जिसमें 3135 रुपया और चांदी की अंगूठी मिली है। परिवार वालों की तहरीर पर देवरनियां थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन

शमशादी शुक्रवार दोपहर दो बजे जंगल में घास काटने गई थीं। देर शाम तक वापस नहीं आई तो परिवार वाले परेशान हो गए। इसके बाद खोजबीन की गई मगर कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह 8.30 बजे गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर पूरन लाल के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने शमशादी बेगम का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिवार वालों को दी। घर वाले दौड़कर मौके पर पहुंचे। प्रधान क्षेत्रपाल की सूचना पर देवरनियां एसओ दिनेश चंद गौड़ भी पहुंच गए। महिला के गले पर दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ था। कपड़ा हटाया तो गले पर धारदार हथियार के निशान नजर आए। गहरा घाव देखकर पुलिस के अनुसार हत्यारे ने किसी धारदार हथियार से वार किया, बाद में गले पर फंदा लगाकर भाग निकला। घटनास्थल पर वृद्धा का हसिया नहीं मिला। एसपी देहात यमुना प्रसाद का कहना है कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन


परिवार में छाया मातम 
शमशादी बेगम का बड़ा बेटा शरवर खां और छोटा बेटा असरत खां राजमिस्त्री हैं। असरत अपनी ससुराल में रहकर काम करता है। शरवर सितारगंज से काम के बाद लौटा तो उसकी बेगम शफोना ने बताया कि मां लौटकर नहीं आई। जिसके बाद परिवार ने खोजबीन शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट
पोस्टमार्टम में गले पर चार से पांच गहरे घाव मिले हैं। डॉक्टरों के अनुसार वृद्धा के गले पर इतना तेज हमला हुआ कि गले की हड्डी तक टूट गई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। 

पुलिस की तफ्तीश 
पुलिस दो लाइनों पर तफ्तीश कर रही है। पहली लाइन है कि वृद्धा खेत पर पहुंची हो, किसी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया हो, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई हो। दूसरी लाइन में पारिवारिक रंजिश है। 


तीन घंटा देरी से पहुंची पुलिस 
घटनास्थल से देवरनियां थाना करीब तीन किमी दूर है, लेकिन पुलिस करीब तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की लेटलतीफी से ग्रामीणों में भड़के गए। उनका कहना था कि हत्या जैसी वारदात पर पुलिस तत्काल नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed