फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eighty -year-old sickle Most Wanted

अस्सी साल की हंसिया मोस्ट वांटेड

Tue, 14 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 14 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
कालीबाड़ी में सौतन की हत्या में सजा होने के बाद फरार हुई 80 साल की हंसिया पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड है। लोवर कोर्ट से उम्रकैद की सजा पाने के बाद हंसिया और उसके पति ने हाईकोर्ट में अपील की थी। वहां जमानत मिलते ही दोनों फुर्र हो गए। न तो हाईकोर्ट में तारीख पर गए और न हीं पुलिस को अपने मुहल्ले में दिखे। पति की तो मौत हो गई लेकिन हंसिया फरार है। हाईकोर्ट के कड़े रुख पर एसएसपी आरके भारद्वाज ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई हैं, लेकिन अभी तक उसके बारे में पुलिस पता नहीं लगा पाई है। हंसिया के रिश्तेदारों का डाटा जुटाया जा रहा है। उन्हीं की मदद से पुलिस को हंसिया के हाथ लगने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

थाना बारादरी के मोहल्ला कालीबाड़ी में रहने के दौरान 35 साल पहले वर्ष 1981 में हंसिया ने पति रामगोपाल के साथ मिलकर सौतन जशोदा देवी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में हंसिया और उसके पति के खिलाफ मुकदमा लिखकर दोनों को जेल भेज दिया था। दोनों की जमानत होने के बाद अदालत ने उन्हें सजा सुना दी थी। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हंसिया और उनके पति ने हाईकोर्ट में 1983 में अपील कर दी। इसके बाद हंसिया और उसके पति को जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद से पति-पत्नी किसी तारीख पर गए ही नहीं। हाईकोर्ट ने कई बार दोनों को पकड़ने के लिए वारंट जारी किए, लेकिन पुलिस पकड़ ही नहीं पाई। 11 मई 2016 को हाईकोर्ट ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए एसएसपी बरेली को हंसिया और उनके पति को गिरफ्तार करके पेश करने के आदेश दिए। एसएसपी आरके भारद्वाज ने मामले का संज्ञान लेते हुए दो टीमें बना दी हैं। पुलिस की अब तक की छानबीन में पता लगा है रामगोपाल की मौत हो चुकी है। जबकि हंसिया अभी जिंदा है, लेकिन कालीबाड़ी छोड़े हुए उन्हें दो दशक के ज्यादा समय बीत गया है। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि हंसिया की तलाश की जा रही है। हंसिया के परिवार वालों का पता लगाया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही हंसिया मिल जाएगी। 
विज्ञापन



टीम प्रथम
कमरुल हसन, प्रभारी निरीक्षक, बारादरी को टीम प्रभारी बनाया गया है। उनकी टीम में शहामतगंज चौकी इंचार्ज अमित खारी, सिपाही बदन सिंह, योगेंद्र सिंह और महिला सिपाही मंजू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम द्वितीय
एसएसआई प्रेमपाल वार्ष्णेय टीम प्रभारी बने हैं। उनकी टीम में राजेंद्र सिंह सिद्धू, महिला उप निरीक्षक साक्षी राघव, हेड कांस्टेबिल प्रोनन्नत वेतनमान सुरेंद्र सिंह, सिपाही गुरुवचन हैं।
    

बीसलपुर के केंचुआ गांव जाएगी पुलिस
-हंसिया की बेटी की शादी बीसलपुर(पीलीभीत) के केंचुआ गांव में हुई है। पुलिस की एक टीम वहां हंसिया की तलाश करने के लिए जाएगी। इसके अलावा रामगोपाल और हंसिया दोनों के ही रिश्तेदारों के बारे में पता कराया जा रहा है। रामगोपाल के आसपास में रहने वाले लोगों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। डीसीआरबी से हंसिया की तलाश के लिए गश्ती करा दी गई है। जमानतदारों का पता लगाने के बाद उनसे पूछताछ होगी। 



व्यक्तिगत रूप से कप्तान होंगे पेश
-सौतन की हत्या में आजीवन कारावास की मुल्जिम हंसिया पुलिस के हाथ नहीं लगी तो जुलाई में एसएसपी को व्यक्तिगत रुप से हाईकोर्ट में पेश होकर शपथ पत्र देना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed