यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं कल से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। रुहेलखंड के सभी नौ जिलों में विश्वविद्यालय ने 193 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन पर लगभग 5.46 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इसके लिए सभी विश्वविद्यालय और सभी सेंटर रविवार को भी खोलने के आदेश हुए हैं। नकल रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सचल दस्तों का गठन किया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया है कि वेबसाइट पर सभी परीक्षार्थियों के रोल नंबर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को इन पर अपने कलर फोटोग्राफ चिपकाने के साथ ही उसके ऊपर अपने हस्ताक्षर करने हैं। विश्वविद्यालय ने सारे परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ अपनी आईडी भी परीक्षा केंद्र पर ले जाने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव परीक्षा वीएन सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बाकी तैयारियां रविवार को पूरी कर ली जाएंगी। वहीं, बरेली कॉलेज में भी परीक्षा की तैयारियां रविवार को फाइनल होनी हैं।
इंसेट...
490 परीक्षार्थियों का भविष्य फंसा
कॉलेजों ने फारवर्ड नहीं किए फार्म
बरेली। कॉलेजों से फार्म फारवर्ड नहीं होने के कारण 490 परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय से रोल नंबर जारी नहीं हो सके हैं। इन्होंने अपनी परीक्षा फीस समय से जमा कर दी थी। ऑनलाइन फार्म भी भर दिए थे। इसके बाद उनके कॉलेजों को इनके फार्म विश्वविद्यालय को फारवर्ड करने थे, जिसके बाद ही इन्हें रोल नंबर अलाट होकर प्रवेशपत्र इश्यू हो जाते। अब चूंकि परीक्षा का एक दिन बचा है। सोमवार को परीक्षा होनी है, ऐसे में यह अपने रोल नंबर के लिए परेशान हैं। यह परीक्षार्थी रुहेलखंड के कई कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र हैं। रविवार को विश्वविद्यालय इन परीक्षार्थियों को मामले में कोई फैसला कर सकता है।