{"_id":"58b2fcc14f1c1b5b08830b08","slug":"e-rickshaw-was-stolen-from-loans-purchased","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज लेकर ई-रिक्शा खरीदा और चोरी हो गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज लेकर ई-रिक्शा खरीदा और चोरी हो गया
बरेली।
Updated Mon, 27 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw was stolen from loans purchased
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
जरी का काम चौपट होने पर परिवार को चलाने के लिए मुजम्मिल हुसैन ने जो ई-रिक्शा खरीदा था, वह उसके घर के सामने से ही चोरी हो गया। इससे परिवार में आर्थिक संकट गहराया हुआ है। पीड़ित ने मामले में मुक दमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है।
थाना बारादरी के एजाजनगर गौटिया के रहने वाले मुजम्मिल हुसैन ने जरी का काम चौपट होने पर चार महीने पहले उसने परिवार को चलाने के लिए उसने बैंक से 80 हजार रुपये कर्ज लेकर ई-रिक्शा खरीद लिया था। इसमें 43 हजार रुपये अपने पास से लगाए थे। शनिवार की रात को चलाने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा उन्होंने अपने घर के सामने ही चार्जिंग पर लगा दिया था। मुजम्मिल के मुताबिक रात करीब तीन बजे उनका रिक्शा चोरी हो गया। रविवार को सुबह उठकर देखा तो ई-रिक्शा गायब था। उसने आसपास में ई-रिक्शा की तलाश कराई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पीड़ित ने थाना बारादरी पहुंचकर अपना दर्द सुनाकर मामले में मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा लिखकर ई-रिक्शा की तलाश की जाएगी, लेकिन खुद भी लोगों को अपने वाहन का ध्यान रखना चाहिए। बिना ताला लगाए घर से सामने वाहन खड़ा करोगे तो चोरी हो ही जाएगा।