{"_id":"5817824f4f1c1bac31435c5a","slug":"drunk-brother-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में भाई को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में भाई को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Drunk brother killed
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर शराब पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक ने अपने सगे भाई की जान ले ली। मृतक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बड़े भाई से झगड़े का विरोध कर बीच बचाव कर दिया था। त्योहार के लिए घर में खून खराबा से कोहराम मच गया। पिता की ओर से सुभाषनगर थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर कालोनी के डालचंद के तीसरे नंबर के बेटे सत्यपाल ने रविवार शाम अपने सबसे बड़े भाई मेवराम के साले के साथ शराब पी। नशा चढ़ने पर सत्यपाल अपने पिता डालचंद को शराब का पौवा देने घर जा पहुंचा। घर में मौजूद बड़े भाई मेवाराम ने इसका विरोध किया। इस पर मेवराम और सत्यपाल के बीच झगड़ा होने लगा। उन्हें झगड़ते देख 32 वर्षीय दूसरे नंबर के भाई रामऔतार ने सत्यपाल को डांटा दिया और दोनों भाइयों में बीच बचाव करा दिया। इस पर गुस्साए सत्यपाल ने देख लेने की धमकी दे डाली। रात को खाना खाने के बाद घर के सभी लोग सो गए। रात में करीब दो बजे बिजली जाने पर सत्यपाल ने चुपके से घर के नल का हत्था निकाला और चारपाई पर सो रहे मझले भाई रामऔतार के सिर में मार बार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर परिवार को लोग जागे इससे पहले सत्यपाल फरार हो गया। घरवालों ने घायल रामऔतार को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां सोमवार सुबह करीब सात बजे रामऔतार ने दम तोड़ दिया। सुभाषनगर इंस्पेक्टर अशोक प्रधान ने बताया कि पिता डालचंद की ओर से गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।