फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor's car windshield breaking flown half million

डॉक्टर की कार का शीशा तोड़कर ढाई लाख उड़ाए

Thu, 07 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 07 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत बाईपास स्थित हिंदुस्तान अस्पताल के बाहर खड़ी डॉ. वीके यादव की कार से तीन युवकाें ने ढाई लाख रुपये उड़ा दिए। घटना शाम साढ़े सात बजे की है। तीनों युवकाें की फोटो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। घटना की सूचना पर एएसपी आकाश तोमर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। देर शाम इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। 
विज्ञापन

शाम सात बजकर 20 मिनट पर अस्पताल के बाहर डॉ. वीके यादव की कार इको स्पोर्ट्स (यूपी 25 बीएच 5050) खड़ी थी। तभी आई 10 कार आकर रुकी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि तीन युवक कार से उतरकर हिंदुस्तान अस्पताल  की कैंटीन तक आए। इसमें से दो आगे बढ़ गए जबकि एक पीछे डॉक्टर की कार के पास खड़ा हो गया। उसने शीशे को बड़ी चालाकी से काट दिया। शीशा काटकर एक युवक आगे बढ़ु गया जबकि दूसरा पीछे आया और कार से बैग लेकर भाग गए। तीनों युवकाें को आई-10 कार लेने आई थी। वारदात से समय डॉ. वीके यादव अस्पताल में आए महामंडलेश्वर के साथ थे। डॉक्टर ने बताया कि एक लाख रुपये उन्होंने बैंक से निकाले थे, जबकि डेढ़ लाख रुपये अस्पताल का कलेक्शन था। बैग में कुछ जरूरी कागजात भी रखे थे। ताबड़तोड़ हो रही वारदातों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।  
विज्ञापन

कुत्ते के दौड़ाने से पहले भागे 
कार से तीनाें युवक बैग उठाकर भाग रहे थे। इस दौरान रमा पैलेस के सामने से डॉक्टर का नौकर डोरीलाल कु त्ता टहलाकर ला रहा था। कार से बैग निकाल कर भाग रहे युवक पर कुत्ते ेको दौड़ाने की कोशिश की थी, लेकिन पहले वे भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed