{"_id":"e7e5949eefe6dd0ae22f62c231abce61","slug":"dkati-40-million-on-25-criminal-radar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख की डकैती- 25 अपराधी रडार पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 लाख की डकैती- 25 अपराधी रडार पर
बरेली
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फिल्मी अंदाज में मुंशीनगर के सर्राफ अब्दुल हसन के घर 40 लाख रुपये का डाका डालने वाले बदमाशों का पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है। सीसीटीवी फुटेज में दो डकैतों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस का मानना है कि घटना को स्थानीय बदमाशों ने ही अंजाम दिया है। इसलिए पुलिस ने 25 स्थानीय अपराधियों को चिह्नित करके रडार पर ले लिया है। उन्हें थाने बुलाकर सर्राफ दंपति से पहचान कराई जाएगी।
थाना इज्जतनगर इलाके के मुंशीनगर में बुधवार को सरेशाम सर्राफ अब्दुल हसन के घर में घुसकर चालीस लाख रुपये की डकैती करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा के अलावा क्राइम ब्रांच की दो टीमें खुलासा करने में लगी हुई हैैैं। क्षेत्र के 25 शातिर अपराधियों को पहचान करके उन पर काम शुरू हो गया है। कई लड़कों को पूछताछ के लिए लाया गया था, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। फुटेज में दिखाई दे रहे बदमाशों की हरकतें ही बता रही हैं कि चारों बेहद अनाड़ी किस्म के थे। एक बदमाश का बार-बार घर से बाहर की तरफ आकर अब्दुल हसन को धमकाना। पहचान छिपाने के लिए मुंह पर बंधा नकाब कई बार खुल जाना भी कई लोगों को शक के दायरे में खड़ा कर रहा है।
शादी का कार्ड देने के बहाने आया था बदमाश
एक महीने पहले घर में सर्राफ की पत्नी यासमीन को अकेला जानकार बदमाश कार्ड देने के बहाने घुस गए थे। उन्होंने यासमीन के साथ मारपीट भी की थी। शोर मचाने पर वह घर से भाग गया था। पीड़ित सर्राफ ने थाना इज्जतनगर में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा लिखाने की मांग की थी। पुलिस ने उस मामले को बेहद हल्के में लेकर सर्राफ को टरका दिया था। पुलिस उसी समय कार्रवाई करके आरोपी का पता लगा लेती तो आरोपी पकड़ में आ जाता।
विज्ञापन
नोएडा से फुटेज निकालने को बुलाया इंजीनियर
सर्राफ के घर में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। रेकी करने वाले को शायद यह कैमरे दिखाई नहीं दिए। सीसीटीवी कैमरे कि सी भी बदमाश को दिखाई देते को वे उन्हें डैमेज कर देते। डकैती की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है, लेकिन पुलिस अब तक फुटेज नहीं निकलवा पाई है। शुक्रवार को नोएडा से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाने के लिए टीम को बुलाया गया है।