फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Discharged into the Ramganga daughter killed !

बेटी को मार कर रामगंगा में बहा दिया!

Sat, 14 May 2016 01:19 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला, बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला, बरेली। Updated Sat, 14 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
तहसील के एक गांव में अपने ही रिश्तेदार के बेटे के साथ पकड़ी गई किशोरी को उसके घर वालों ने पहले पीटा फिर गला दबाकर जान ले ली। घटना बुधवार तड़के की है और बृहस्पतिवार की रात वे किशोरी के शव को रामगंगा में बहा आए।  गांव वाले इस बारे में जानकारी तो दे रहे हैं लेकिन नाम न छापने की शर्त पर। पुलिस भी जानकारी से इन्कार कर रही है। 
विज्ञापन

 बताया जा रहा है कि  बुधवार को युवक रिश्तेदारी में आया था। भोर में खटपट की आवाज सुनने पर परिवार वालों की नींद खुली तो युवक को लड़की के साथ देख लिया। इससे घर में बखेड़ा हो गया। युवक की पिटाई होने लगी। लड़की ने विरोध किया  तो उसे भी पीट दिया। मौका पाकर युवक उसी समय भाग गया। आरोप लगाया जा रहा है कि इसके बाद घर वालों ने लड़की की जान ले ली।  शाम करीब साढ़े छह बजे परिवार के तीन चार लोग डनलप लेकर लड़की के शव को लेकर गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रामगंगा में बहाने चले गए। रात करीब दस बजे उसी डनलप से घर लौट आए। शुक्रवार को घटना की जानकारी पूरे गांव में थी। कुछ गांव वालों ने मीडिया को तो जानकारी दे दी  लेकिन पुलिस को किसी ने भी खबर नहीं की। 
विज्ञापन


अभी तक यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा है तो गांव में पुलिस फोर्स भेजकर जांच की जाएगी। 
अभिनंदन, एएसपी फरीदपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed