{"_id":"59bed8754f1c1b36688b5379","slug":"dhansi-railway-line-near-bilpur-crossing-accident-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलपुर क्रॉसिंग के पास धंसी रेलवे लाइन, हादसा टला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिलपुर क्रॉसिंग के पास धंसी रेलवे लाइन, हादसा टला
बरेली
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
rail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलपुर रेलवे स्टेशन के पास लेवल क्रासिंग पर रेलवे लाइन धंस गई और रेलवे लाइन पर चार इंच लंबा गैप आ गया। हालांकि केबिन मैन के सूझबूझ दिखाने से हादसा टल गया। घटना जानकारी में आते ही पूर्वी केबिन के पास लेवल क्रासिंग का बूम गिराकर अप लाइन पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। दोपहर तीन बजे के बाद अप लाइन पर ब्लॉक ले लिया गया जिस वजह से कई ट्रेनें तीन से चार घंटे तक लेट हो गईं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक पर सोमवार शाम छह बजे तक मरम्मत का काम पूरा हो पाएगा।
बिलपुर स्टेशन पर अप लाइन के नीचे बिछी पत्थरों की चेयर अचानक बैठ जाने से लाइन जमीन में धंस गई। केबिन मैन ने यह बात जानकारी में आते ही अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद ट्रैक पर आनन-फानन में ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। रेल लाइन की मरम्मत करा रहे रेल पथ निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे से ट्रैक पर मरम्मत शुरू की गई है। यह काम सोमवार शाम छह बजे तक पूरा किया जा सकेगा। अप लाइन पर ट्रेनों को सुबह से दोपहर सवा तीन बजे तक 30 किमी रफ्तार के कॉशन पर गुजारा गया। सवा तीन बजे के बाद सवा पांच बजे तक लाइन पर ब्लॉक लिया गया। सतीश कुमार ने बताया कि लाइन धंसने से अप लाइन पर चार इंच लंबा गैप आ गया जिसे ठीक करने के लिए सात मीटर लंबी पुरानी रेल लाइन को भी बदला गया है।
घंटों लेट हुईं ट्रेनें
मरम्मत कार्य के दौरान बरेली की तरफ जाने वाली प्रयाग-बरेली पैसेंजर, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, राजरानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को शाहजहांपुर, तिलहर और मीरानपुर कटरा स्टेशनों पर एक से तीन घंटे तक रोका गया। मरम्मत का काम सोमवार शाम तक चलेगा, इसलिए इस रूट पर ट्रेनों के लगातार लेट होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
लगा लंबा जाम, फंसे रहे लोग
रेलवे ने आनन-फानन में फतेहगंज पूर्वी में क्रासिंग संख्या 344ए को बंद करा दिया है। इस वजह से दातागंज-गढ़िया रंगीन रोड से आने-जाने वाला यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर से सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए और हजारों लोग पूरे दिन परेशान रहे। जाम में कई एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां भी फंस गईं। लोगों को दूसरे रास्तों से निकलना पड़ा।