{"_id":"e4c8c50deb3a87895bbe1170db55d205","slug":"dhamki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास लाख की रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचास लाख की रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी
बीरेली
Updated Thu, 11 Dec 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी विवाद में रिश्तेदार की मदद करने वाले एनजीओ संचालक को फोन पर पचास लाख की रंगदारी न देने पर हत्या करने की धमकी दी गई है। इसकी रिपोर्ट थाना इज्जतनगर में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
कर्मचारी नगर के रहने वाले दिनेश चंद्र मौर्य नव ज्योति आदर्श शिक्षा समिति के संचालक हैं। उन्होंने बताया कि सैदपुर हाकिंस के रहने वाले उनके रिश्तेदार दया शंकर मौर्य का कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। इन लोगों ने पिछले दिनों दया शंकर के खिलाफ झूठी रिपोर्ट भी लिखाई थी। दयाशंकर को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जमानत कराने में उन्होंने दयाशंकर की मदद की थी। दिनेश चंद्र ने बताया कि इसी को लेकर दयाशंकर के विरोधी उनसे रंजिश मानने लगे। वह दयाशंकर को फिर किसी मामले में फंसाना चाहते हैं, जिनकी पैरवी करने पर बुधवार को शाम साढे़ चार बजे उनके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने 50 लाख की रंगदारी मांगी। दिनेश चंद्र ने बताया कि रंगदारी न देने पर परिवार समेत उनकी हत्या करने की धमकी दी गई। इज्जतनगर पुलिस ने धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगाकर कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
विज्ञापन