फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dewar was robbed by showing pornographic clippings Asmat

अश्लील क्लिपिंग दिखाकर देवर ने लूट ली अस्मत

Tue, 26 Apr 2016 01:14 AM IST
ब्ययूरघ्े, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूरघ्े, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 26 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
महिला को अश्लील क्लिपिंग दिखाकर देवर ने उसकी अस्मत लूट ली और ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने डीआईजी से शिकायत की है। डीआईजी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र का है। सोमवार को एक महिला डीआईजी के समक्ष पेश हुई। उसने बताया कि उसकी शादी 12 मार्च 2009 को मुकेश कुमार से हुई थी। शादी के बाद उसने दो बेटों को जन्म दिया। पिछले एक साल से उसका पति शराब के नशे में अश्लील वीडियो क्लिपिंग दिखाकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। उसका देवर भी अश्लील हरकतें करने लगा है। उसने देवर की शिकायत की तो पति, ससुर और ननद ने मारपीट की। दो दिन खाने को नहीं दिया। बीस अप्रैल को रात दस बजे उसका देवर देवेंद्र उसे मोबाइल पर अश्लील क्लिपिंग दिखाना लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उससे जबरन बलात्कार किया। उसने दूसरे घर में जाकर सास, ससुर और ननद से शिकायत की तो सभी उसी को गलत कहकर मारपीट करने लगे। मुकेश और उसके घर वालों ने उसके साथ मारपीट करके बाहर से निकाल दिया। पिता को फोन करके बुलाने के बाद वह मायके चली आई। घटना के बाद उसने पिता के साथ थाने जाकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। डीआईजी आशुतोष कुमार ने एसओ हाफिजगंज को मुकदमा लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसओ का धर्मेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि आदेश मिलते ही मुकदमा लिखकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed