फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demolition, luggage theft in the three shops of the Kent market

कैंट बाजार की तीन दुकानों में तोड़फोड़, सामान चोरी

Wed, 27 Dec 2017 01:32 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 27 Dec 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
कैंट के सदर बाजार में तीन दुकानों में तोड़फोड़ के बाद हजारों का सामान चोरी हो गया। दुकानदारों की तहरीर पर कैंट थाने में भवन स्वामी और उसके दामाद के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन

सतीश चंद्र मेहता का कैंट के सदर बाजार में टेंट हाउस है। बगल में किराये की दुकान में उनकी पत्नी सविता मेहता क्रॉकरी और गद्दे रेंट पर देने का काम करती हैं। उनके बराबर में तौसीफ की फर्नीचर की दुकान हैं। तीनों दुकानें महेंद्र कौर पत्नी सुरेंद्र सिंह और उनके दामाद सतवंत सिंह चड्ढा के स्वामित्व वाले भवन में हैं। सतीश ने बताया कि दुकानों को खाली कराने के विवाद के बाद मामला कोर्ट चला गया। वर्तमान में तीनों दुकानदार कोर्ट में किराया जमा करते हैं। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर की रात आठ बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह नौ बजे दुकान आने पर पता चला कि पीछे का हिस्सा टूटा हुआ है। सतीश की दुकान से दो लाख का सामान और नकदी, सविता मेहता की दुकान से तीन हजार की नकदी और क्रॉकरी तथा तौसीफ की फर्नीचर की दुकान से 45 हजार की नगदी सहित सामान चोरी हो गया। इधर, भवन स्वामी महेंद्र कौर ने भी कैंट थाने में तहरीर सौंपी है। इसमें कहा गया है कि वह नानकमत्ता गुरुद्वारा गई थीं। मंगलवार सुबह लौटने पर सतीश सहित अन्य लोग उनसे झगड़ा करने लगे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed