फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi gilt half million were Tppebaj

दिल्ली के टप्पेबाज डेढ़ लाख का चूना लगा गए

Fri, 17 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 17 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के लिए सिरदर्द बने टप्पेबाजों में से एक बृहस्पतिवार को पकड़ में आ गया। दिल्ली का रहने वाला यह टप्पेबाज अपने दो साथियों के साथ किला थाना के सिटी माल गोदाम के पास कार से एक लाख की नकदी और लैपटॉप लूटकर भाग रहा था। कार मालिक की सतर्कता से वह तो पकड़ में आ गया मगर उसके दो साथी माल लेकर भाग गए। इस मामले में तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 सिविल लाइंस निवासी शिवम अग्रवाल बृहस्पतिवार दोपहर सिटी माल गोदाम की ओर कार से जा रहे थे। बाइक सवार दो युवकों ने उनसे कहा कि गाड़ी से तेल रिस रहा है। वह जैसे ही गाड़ी रोककर बोनट देखने गए बाइक सवार दोनों युवकों ने ड्राइविंग सीट के पास रखा बैग उठा लिया। उसमें 99,830 रुपए, लैपटॉप, मोबाइल, डीएल और पहचान पत्र रखा था। टप्पेबाजों के साथ बच्चा भी था। बाइक सवारों के भागते ही शिवम ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। लोगों ने बाइक के पीछे दौड़ लगा दी। बाइक के पीछे बैठे एक युवक को खींचा तो वह गिर गया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसने अपना नाम दिल्ली के इंद्रपुरी निवासी विजय बताया। लोगों ने पुलिस को भी बुला लिया। पूछताछ में विजय ने बताया कि उसके साथ उसका दोस्त इंदर था जो माल लेकर भाग गया है। उसने जो कहानी सुनाई उसके अनुसार दोनों दिल्ली से पूर्णागिरी घूमने जा रहे थे। बरेली पहुंचने पर उनके रुपए खत्म हो गए इसलिए दोनों ने चोरी करने का प्लान बनाया। यह भी कहा कि वे गाड़ी के बोनट पर तेल डालकर ड्राइवर को झांसे में लेकर ऐसी घटना करते हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों दिल्ली में रहते हैं लेकिन खुद को पश्चिम बंगाल का मूल निवासी बता रहे हैं। दोनों अपने साथ एक बच्चे को भी रखते हैं ताकि किसी को शक न हो। पुलिस को विजय के खिलाफ अब कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है लेकिन जिस तरह से वारदात की गई है उससे  जाहिर है कि पहले भी यह इस तरह की चोरी कर चुके हैं। पुलिस दिल्ली और आसपास के थानों से उनका रिकॉर्ड निकाला जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed