फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi - Faizabad Express was then resembled shouting Direl

दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस बेपटरी हुई तो मची चीख-पुकार

Mon, 02 May 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 02 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Delhi - Faizabad Express was then resembled shouting Direl
ट्रेन हादसा
60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस अचानक झटके लेने लगी और तेज आवाज के साथ पटरी से नीचे उतर गई। ट्रेन में सवार यात्रियों को एकाएक समझ में नहीं आया कि क्या हो रहा है। गढ़मुक्तेश्वर के पास ट्रेन पटरी से उतर गई। तेज झटके के साथ डिब्बे एक तरफ झुक गए और जहां तहां बैठे लोग एक-दूसरे पर अचानक गिर पड़े। कोई डिब्बे में ही नीचे गिरा तो किसी का सिर शीशे से टकराया। 
विज्ञापन

इस ट्रेन में बरेली के कई यात्री सवार थे। कोच नंबर पी-1 में सवार यात्रियों ने घटना के दौरान की आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि रात नौ बजे जब ट्रेन तेज घरघराहट की आवाज के साथ पटरी से उतरी तो उन्हें अनहोनी का अहसास हुआ। सब भीतर से बुरी तरह कांप गए। ट्रेन के एक तरफ झुकने से लोग एक-दूसरे पर गिर रहे थे। पूरे कोच में दहशत और चीख-पुकार मच गई। हर कोई मदद के लिए चीखने लगा। चारों ओर धूल सी उड़ने लगी। इससे सहमे यात्रियों को सांस सी घुटती महसूस हुई। करीब एक मिनट के बाद सब समझ सके कि ट्रेन बेपटरी हो चुकी है। आनन-फानन में घायल हुए लोगों को उठाने में लोग जुट गए। बच्चे और महिलाएं बदहवास चीख रहे थे। कुछ का सिर खिड़की के शीशे में फंस गए। शीशे तोड़कर जैसे-तैसे निकाला। न जाने कितनों के हाथ और पैरों में चोट लगी। लोगों के सिर से भी खून रिसने लगा। बच्चों के सिर से खून निकलता देख बहुत से मां-बाप के होश ही उड़ गए। सब एक-दूसरे को दिलासा देने में लगे हुए थे। इतना सब हो गया और चारों ओर घुप्प अंधेरा छाया हुआ था। लोगों ने मोबाइल से लाइट जलाकर रोशनी की लेकिन लगभग एक घंटे तक न तो पुलिस आई और न ही रेलवे की ओर से कोई मदद को पहुंचा। इसके बाद धीरे-धीरे करके बदहवास यात्री हाइवे की ओर बढ़ने लगे और वहां से रोडवेज बसों के जरिए गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन


- पदमावती, नौचंदी, शहीद और लखनऊ मेल देर रात तक नहीं पहुंचीं
दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस दुर्घटना से लेट हो गईं कई ट्रेनें
दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस के नौ डिब्बे गढ़मुक्तेश्वर के पास पटरी से उतरने के बाद बरेली आने वालीं सारी ट्रेनें लेट हो गईं। लखनऊ जाने वाले यात्रियों को जंक्शन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पुरानी दिल्ली से रविवार शाम को लगभग साढ़े छह बजे के बाद फैजाबाद के लिए रवाना हुई दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 14206 रात करीब नौ बजे गढ़मुक्तेश्वर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, जिनमें एसएलआर का कोच भी शामिल है। ट्रेन में सवार लगभग 100 से ज्यादा यात्रियों के चोटें आईं। इनमें कई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह ट्रेन बरेली होकर जानी थी। यहां जंक्शन पर 11.45 बजे इसके पहुंचने का समय निर्धारित है और सात मिनट रुककर  11.52 बजे पर यह आगे बढ़ जाती है। दिल्ली से बहुत सारे यात्री इससे बरेली आते हैं। दुर्घटना की सूचना के बाद बरेली आने वाले यात्रियों के परिजन स्थिति जानने को जंक्शन पहुंच गए। वहीं, ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इस रूट की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां गढ़मुक्तेश्वर से पीछे दूसरे स्टेशनों पर रोक दी गईं। पदमावती, नौचंदी, शहीद और लखनऊ मेल आदि गाड़ियां देर रात तक जंक्शन पर नहीं पहुंचीं। इससे लखनऊ रूट को जाने वाले यात्रियों की भीड़ जंक्शन पर जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed