फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death of Salesman injured in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में घायल सेल्समैन की मौत

Mon, 25 Jan 2016 01:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 25 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। भाई ने दुर्घटना में घायल होकर मौत होना बताया है, जबकि युवक के साले ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम में युवक की मौत हेड इंजरी से होना पाया गया है।
विज्ञापन

प्रेम नगर इलाके के मोहल्ला भूड़ निवासी 35 वर्षीय पुष्पेंद्र मिश्रा सेल्समैन था। वह शुक्रवार को शाम के समय फतेहगंज पश्चिम से लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया था। परिवार वालों को पुष्पेंद्र निजी अस्पताल में भर्ती मिला था। भाई पंकज ने बताया कि पुष्पेंद्र के सिर पर गहरी चोट लगी थी। किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मारी थी और उसे वह दिल्ली तक उपचार के लिए ले गया, लेकिन रविवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर आए पुष्पेंद्र के साले रामपुर निवासी आशुतोष शर्मा ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। उसका कहना है कि पुष्पेंद्र सेल्समैन था और वह बाजार से वापस लौट रहा था। उसके पास कुछ पैसा भी था। आशंका है कि किसी ने पैसे के चक्कर में ही सिर पर गहरी चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। आशुतोष का कहना है कि पुष्पेंद्र की बाइक क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। सिर्फ पहिये से टायर उतर गया है और कहीं खरोंच तक नहीं आई। ऐसे में किसी वाहन से टक्कर लगने का सवाल ही नहीं उठता है। उधर, पोस्टमार्टम करने वालों का कहना है कि पुष्पेंद्र की मौत हेड इंजरी से हुई है। उधर, एसओ फतेहगंज पश्चिमी का कहना है कि पुष्पेंद्र की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे उसके सिर में गहरी चोट पहुंची और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed