फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dealing with the death of the farmer throat slit

लेनदेन को लेकर किसान की गला काटकर हत्या

Tue, 12 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 12 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dealing with the death of the farmer throat slit
मृतक ‌क‌िसान का फोटो
थाना इज्जतनगर के भगवानपुर धिमरी गांव के जंगल में गन्ने का खेत देखने के बहाने बुलाकर एक किसान की लेनदेन के विवाद में काटकर हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। मामले में पड़ोसी गांव के तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस की छानबीन में किसान के एक हत्यारोपी की पत्नी से प्रेम संबंधों की बात भी सामने आई है। मृतक के परिवार वालों के मुताबिक युवक के पास से पचास हजार रुपये और गले में सोने की चेन भी गायब है।
विज्ञापन

ग्राम भगवानपुर धिमरी निवासी 25 वर्षीय पवन पटेल उर्फ बंटू पुत्र रामचन्द्र गन्ने की खरीद फरोख्त का काम करता था। परिवार वालों के मुताबिक सोमवार की शाम को पड़ोस के गांव डंड़िया के राहुल ने फोन करके गन्ने का खेत देखने के बहाने पवन को बुलाया। वह गन्ना देखने के लिए शाम करीब पांच बजे घर से अपने साथी अशोक के साथ निकला था। अशोक ने बताया कि मल्हपुर के पास एक गन्ने के खेत के नजदीक राहुल, दीनानाथ और वेदपाल तीन लोग मिल गए। वह पवन से बातें करने लगे और उसे तंबाकू लेने के लिए भेज दिया। वह तंबाकू लेकर वापस खेत पर पहुंचा पवन और गायब हो गए। अशोक की सूचना पर ग्रामीण पवन को ढूढ़ने जंगल पहुंच गए। ग्रामीण के तलाश करने पर मल्हपुर निवासी प्रमोद के गन्ने के खेत में पवन का शव पड़ा मिला। उसकी हत्या गला रेत कर की गई थी। परिजनों के मुताबिक मृतक के पास पचास हजार रुपये व गले में सोने की चेन भी थी। जेब में रुपये और सोने की चेन नहीं मिली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पवन के पड़ोसी गांव की एक महिला के साथ प्रेम संबंध थे। वही व्यक्ति पवन को गन्ने का खेत दिखाने के बहाने ले गया था। उसी ने अपने साथियों की मदद से पवन की हत्या की है। हालांकि पवन के पिता रामचंद्र ने तहरीर में 60 हुए के लेनदेन का विवाद बताते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि असली मामला एक हत्यारोपी से प्रेम संबंधों का ही है। हम इस एंगिल से भी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

पवन की कच्ची गृहस्थी टूट गई
-पांच साल पहले ही पवन की शादी हुई थी। उसके दो मासूम बच्चे हैं। पवन की हत्या की खबर सुनने के बाद उसके पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पवन की हत्या से उसकी कच्ची गृहस्थी की टूट गई। परिजनों ने बताया उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। पता नहीं किस की नजर उनके परिवार को लग गई। हालांकि पुलिस ने परिवार के लोगों को हत्या के कारणों का इशारा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लानिंग करके की गई हत्या
पवन की हत्या प्लानिंग करके की गई है। हत्यारों को उम्मीद थी कि पवन गन्ने का खेत देखने के लिए अकेला आएगा, लेकिन वह अशोक के साथ आया तो उन्होंने पहले तो प्लानिंग बदलना चाहा। बाद में तय हुआ कि मामले को निपटा दो। इसी के तहत अशोक को तंबाकू लेने के लिए दुकान पर भेजा गया। वह जब तक लौटा पवन की गला रेतकर हत्या करने के बाद तीनों गायब हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed