फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead woman's death sent memos

जिंदा महिला का डेथ मेमो भेजा

Sat, 13 Aug 2016 12:54 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 13 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल आफीसर ने बदायूं की जिंदा महिला का डेथ मेमो भेज दिया। हैरानी की बात यह है कि मेमो में पोस्टमार्टम हेतु लिखने के बाद अंकित है कि मरीज हो में है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बदायूं के थाना कादरचौक के बेहटा जमननगर गांव के अशफाक अली ने अपनी 30 वर्षीय बेटी फहीम पत्नी शहरे आलम को रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मेमो में और भी तमाम गलतियां है। लिखा है कि 27 जुलाई को फहीम घर में जल गई थी। 25 से 8 अगस्त तक यह मरीज जिला अस्पताल में भर्ती रहा। मेमो के हिसाब से झुलसने से दो दिन पहले महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। वहां से महिला को नौ अगस्त को ईशान अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। फहीम को दोपहर 3.10 बजे भर्ती करने के बाद रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी आफीसर ने मेमो बारादरी थाने भेजा। मेमो देखने के बाद थाने के मुंशी भी चौक गए। कहने लगे यह क्या है। एक तरफ तो पोस्टमार्टम हेतु लिखने के बाद नीचे लिख दिया कि मरीज होश में है। मुंशी का सवाल था कि मरीज जिंदा है कि उसकी मौत हो चुकी है। इस पर मेमो लाने वाले कर्मचारी के पास कोई जवाब नहीं था। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि यह गंभीर मामला है। मेमो की दिखवाकर मामले की छानबीन कराई जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed