फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Current student's death at the temple are Selfi

मंदिर में सेल्फी ले रहे छात्र की करंट से मौत

Sat, 25 Feb 2017 01:20 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 25 Feb 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Current student's death at the temple are Selfi
Current student's death at the temple are Selfi - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शिव रात्रि के मौके पर मंदिर में की गई सजावट के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में खुले तार की चपेट में आए बीटेक छात्र रोहित की मौत हो गई। यह देख साथ में मौजूद उसके दो भाइयों ने घबराकर शोर मचाया तो मंदिर में खासा हंगामा हो गया। छात्र को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह छह बजे बारादरी इलाके के पशु पति विहार स्थित पशुपति नाथ मंदिर में हुआ। मोहल्ला नवादा शेखान निवासी किसान राम बहादुर का 24 वर्षीय पुत्र रोहित मंदिर में परिक्रमा करने गया था। इस दौरान मंदिर में सजावट के लिए खींची गई लाइन का एक तार खुला था और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। यह तार एक पेड़ पर लटका हुआ था, इस पेड़ के पास खड़े होकर रोहित सजावट के साथ सेल्फी लेते समय करंट की चपेट में आ गया और उसका शरीर झुलस गया। यह देख लोगों ने उसको बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे आनन फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रोहित एक फ्यूचर कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर पर आसपास के काफी लोग एकत्र हो गए। घरवालों ने रोहित के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


झटका लगने से काफी दूर जा गिरा रोहित
सेल्फी लेने के दौरान जब खुले तार से करंट लगा तो रोहित झटका लगने पर काफी दूर जा गिरा। यह देख साथ में मौजूद उसके भाइयों ने शोर मचाया, लेकिन रोहित की हालत बेहद नाजुक थी। अस्पताल ले जाने के बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं मंदिर में चल रहे कार्यक्रम में व्यस्त था। पता चला कि एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। इससे बेहद दुख हुआ है, अब कार्यक्रम निपट गया है, शनिवार को मय उसके घर संवेदना व्यक्त करने जाऊंगा। 
जगमोहन सिंह, पशु पति नाथ मंदिर के संस्थापक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed