{"_id":"587a75cf4f1c1b577fbac4fc","slug":"crpf-personnel-were-fired-from-the-rifle-man-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान की रायफल से गोली चली, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ जवान की रायफल से गोली चली, युवक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 15 Jan 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
CRPF personnel were fired from the rifle, man injured
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके में सीता किरन होटल के सामने सीआरपीएफ जवान के रायफल से चली गोली से बाइक सवार युवक घायल हो गया। दाहिनी जांघ में गोली लगने से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस को अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं मिली है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जिले को एक कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स मिली है। शनिवार को शांति व्यवस्था ड्यूटी में दो सीआरपीएफ के जवान सीता किरन होटल के सामने बैठे थे। थाना सुभाषनगर के मोहल्ला गोटिया का रहने वाले 20 वर्षीय रिजवान होटल में कैटरिंग वाले के यहां काम करता है। उसके पिता आशिक अली होटल में सुरक्षा गार्ड हैं। रिजवान अपने साथी सौरभ से साथ शाम करीब साढ़े चार बजे स्कूटी पर सवार होकर कैटरिंग के ठेकेदार से अपना बकाया लेने आया हुआ था। रिजवान होटल के सामने ही स्कूटी पर खड़ा था। इस दौरान सीआरपीएफ जवान के इंसाफ रायफल से अचानक गोली चली और रिजवान की जांघ को छूती हुई निकल गई। धमाका होने के बाद कुछ देर तक तो रिजवान को पता ही नहीं चला। बाद में जब उसी के कपड़ों से खून बहने लगा तो घबरा गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सीआरपीएफ के जवान की घायल रिजवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर आए। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, सीओ प्रथम एसपी डॉक्टर सतीश कुमार और एसपी सिटी समीर सौरभ मौके पर पहुंच गए। कई घंटे मौके पर हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने बारीकी से छानबीन की। मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। सीआरपीएफ के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। लेकिन अभी तक सीआरपीएफ के जवान से पुलिस की बात नहीं हो पाई है। उसके बारे में पता भी नहीं है कि वह कहां है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि इंसाफ रायफल गिरने के बाद ही चल सकती है। इसलिए यही लग रहा है कि खड़े होने पर किसी तरह से जवान से कंधे से रायफल गिरकर चल गई होगी। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई है। आएगी तो जांच कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी, क्योंकि सीआरपीएफ के जवान का रिजवान की हत्या करने का इरादा तो नहीं था। यह महज हादसा ही लग रहा है।
तो गिरकर ही चली राफयल
-सीओ सिटी एसपी डॉक्टर सतीश कुमार को चश्मदीदों ने बताया कि घटना के समय सीआरपीएफ का एक जवान खड़ा हुआ जबकि दूसरा बैठा था। इस दौरान खड़े हुए जवान की रायफल अचानक जमीन पर गिर गई। इससे इंसाफ से गोली चलकर होटल के पत्थरों से टकराकर वापस हुई और रिजवान की जांघ से होकर निकल गई।
विज्ञापन
तो गिरकर ही चली राफयल
-सीओ सिटी एसपी डॉक्टर सतीश कुमार को चश्मदीदों ने बताया कि घटना के समय सीआरपीएफ का एक जवान खड़ा हुआ जबकि दूसरा बैठा था। इस दौरान खड़े हुए जवान की रायफल अचानक जमीन पर गिर गई। इससे इंसाफ से गोली चलकर होटल के पत्थरों से टकराकर वापस हुई और रिजवान की जांघ से होकर निकल गई।
विज्ञापन