फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

चाचेट डैम में बहकर आई एटीएम मशीन

Sun, 28 Jun 2015 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 28 Jun 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन

 चाचेट डैम में बहकर आई एटीएम मशीन मिलने पर यहां पुलिस और नहर विभाग वाले हैरत में पड़ गए। शनिवार दोपहर को डैम का पानी निकालने के लिए फाटक खोलने गए नहर विभाग के टंडेल ने तोशीबा कंपनी की बनी हुई एटीएम मशीन देखी तो भौचक्का रह गया। तत्काल इसकी सूचना टांडाछंगा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टूटी पड़ी मशीन को बाहर निकाला और उसे शीशगढ़ थाने ले गई।

विज्ञापन

नहर विभाग के टंडेल अब्दुल हसन दोपहर करीब साढ़े बारह बजे नहरों में पानी छोड़ने के लिए डैम का फाटक खोलने गए थे। जैसे ही फाटक खोला कुछ अजीब सी इलेक्ट्रानिक वस्तु पानी में बहती दिखाई दी। उन्होंने फाटक को बंद कर दिया और टांडाछंगा चौैकी प्रभारी जेएस रंधावा को सूचना दी। वह अनिल यादव, विक्रम सिंह, विजय बिष्ट, अर्जुन सिंह और राजवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। सिपाहियाें ने पानी में उतर कर एटीएम मशीन को बाहर निकाला। यह मशीन टूटी हुई हालत में थी। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तो शीशगढ़ थाना के प्रभारी एसओ नरगेस कुमार पहुंचे और मशीन अपने साथ ले गए। बता दें कि गत 24 जून को ऊधम सिंह नगर में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम चोर उखाड़ कर ले गए थे। ऐसी ही वारादत एक माह पूर्व थाना शीशगढ़ के गांव सहोड़ा में भी हुई थी। यहां भी चोर एटीएम मशीन उखाड़ कर ले गए थे। उत्तराखंड और यूपी पुलिस एटीएम मशीन के मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed