फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

खुशी में चलाई गोली बच्चे के सीने में लगी

Thu, 11 Jun 2015 01:09 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 11 Jun 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन

 बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना की तर्ज पर बारात जाने से पहले डीजे पर चल रहे डांस के दौरान एक बिन बुलाए मेहमान ने खुशी में फायरिंग कर आठवीं में पढ़ने वाले एक बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे के सीने में गोली लगी है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

बहेड़ी क्षेत्र के मितलापुर गांव में रहने वाले कदीर की बुधवार को नारायन नगला बारात जानी थी। मंगलवार को उसने मंडप की दावत दी थी। रात दस बजे तक दावत चली, इसके बाद डीजे पर डांस शुरू हो गया। मेहमान डीजे पर डांस कर रहे थे। गांव का ही तेरह वर्षीय इकरार भी दावत खाने के बाद खड़ा होकर डांस देखने लगा। इसी दौरान गांव का ही योगेंद्र सिंह भी कदीर के घर पहुंच गया और डांस करने लगा। इसी दौरान उसने तमंचा निकालकर हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दी। योगेंद्र ने तमंचे से दूसरी गोली दागी तो वह इकरार के सीने में बायीं ओर जा लगी। लहूलुहान होकर वह अचेत होकर गिर गया। डांस कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इकरार के गोली लगने के बाद योगेंद्र सिंह भी भाग गया। इकरार को रात डेढ़ बजे जिला अस्पताल लाया गया। पिता नबी अहमद की ओर से बहेड़ी थाने में योगेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कदीर के परिवार वालों ने बताया कि योगेंद्र को उन्होंने दावत नहीं दी थी। वह बिन बुलाए ही वहां पहुंच गया था।
विज्ञापन

00
इलाज बाद में, पहले चिट्ठी मजरूमी लाओ
मंगलवार रात डेढ़ बजे घायल इकरार को जिला अस्पताल में परिवार वालों ने भर्ती करा दिया। रात में ड्यूटी पर रहे डॉ. हरीश चंद्रा ने छात्र का प्राथमिक उपचार किया। सुबह आठ बजे उनकी ड्यूटी के बाद आए डॉक्टर ने थाने से चिट्ठी मजरूमी न आने की बात कहते हुए छात्र का एक्सरे करने से मना कर दिया। इससे परिवार वाले परेशान हो गए। दोपहर एक बजे तक छात्र का एक्सरे नहीं हुआ। इसकी शिकायत सीएमओ, सीएमएस से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर घरवाले थाने जाकर चिट्ठी मजरूमी लिखवा कर लाए, तब कहीं डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed