फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सेशन हवालात में बंदियों का बवाल, दरोगा का गिरेबान पकड़ा

Wed, 10 Jun 2015 01:42 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 10 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन

खाने पीने की चीजें देने से पुलिस ने मना किया तो बंदियों ने सेशन हवालात में बवाल कर दिया। हवालात का गेट तोड़ने की कोशिश की। एक दरोगा का गिरेबान पकड़ लिया। बंदियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस लाइन के एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन से उनकी ड्यूटी बंदियों की पेशी के लिए लगाई गई थी। शाम सवा चार बजे करीब वे विक्की पुत्र राजकुमार निवासी तिलक कालोनी समेत 11 आरोपियों को लेकर एडीजे 10 के न्यायालय में गए। वहां कार्रवाई के बाद कोर्ट मोहर्रिर के कहने पर वे विक्की को वापस लाने लगे। तब विक्की ने उनसे कहा कि वह वकील से बात कर रहा है, आप नहीं ले सकते। थोड़ी देर रुककर वह विक्की को लेकर चले तो रास्ते में उसके परिचितों ने उसे खाने पीने की चीजें देने की कोशिश की। फोर्स ने ऐसा नहीं होने दिया तो विक्की खिसिया गया। हवालात में बंद होने के बाद वह उन्हें गालियां देने लगा। विक्की के साथ मुकदमे में बंद सचिन और अमर के साथ ही शेरगढ़ के गांव किशनपुर निवासी सदाकत उर्फ कल्लू भी इस अभद्रता में शामिल हो गए। यह लोग जोर जोर से हवालात का गेट हिलाने लगे। उन्होंने पास जाकर मना किया तो उनका गिरेबान पकड़ लिया और वर्दी फाड़ने की कोशिश की। इससे पहले कि गेट टूटता फोर्स ने इन्हें काबू में करके उन्हें बचाया। तब इन लोगों को जेल ले जाया गया। दरोगा की शिकायत पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हो गए। कोतवाल सुधीर पाल धामा ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारी से अभद्रता और हवालात से भागने की कोशिश में रिपोर्ट कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed