{"_id":"e65375ed82a562f848ac0b7438457bf1","slug":"crime-hindi-news-726","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के दोस्त ने किशोरी से किया रेप, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के दोस्त ने किशोरी से किया रेप, गिरफ्तार
बरेली
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
पिता के दोस्त ने घर में 13 साल की एक बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना दिया। बेटी की चीख सुनकर मां पहुंची तो आरोपी दोनों को धमकाकर भाग गया। पुलिस ने मां और पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे रिछा स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। किशोरी के पिता उत्तराखंड में मजदूरी करते हैं। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी इससे पहले भी 19 मई को उसके साथ रेप कर चुका है।
विज्ञापन
घटना शनिवार रात रिछा स्टेशन के पास गौटिया गांव की है। किशोरी और उसकी मां घर पर अकेले थे और दोनों अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। किशोरी के पिता उत्तराखंड में मजदूरी के लिए गए हैं। कनमन गांव निवासी मंसूर अहमद किशोरी के पिता का दोस्त है और उसका घर आना जाना है। आरोप है कि शनिवार रात मंसूर अहमद दीवार फांदकर घर में घुसा और उस कमरे में गया जहां किशोरी सो रही थी। उसने किशोरी को तमंचा सटा दिया और बलात्कार किया। किशोरी की चीखें सुनकर मां कमरे में आई। मंसूर ने दोनों को तमंचा दिखाते हुए धमकाया कि जुबान खोलने पर दोनों को मार देगा। इसके बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने घटना की जानकारी फोन पर अपने पति की दी। वह रविवार सुबह गांव पहुंचे। मां और पिता ने किशोरी के साथ रेप की रिपोर्ट के लिए देवरनियां थाने में तहरीर दी। एसओ तुषार त्यागी ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए लड़की का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं शाम चार बजे रिछा स्टेशन पर छिपकर बैठे आरोपी मंसूर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। बकौल एसओ तुषार त्यागी, किशोरी ने बताया कि आरोपी ने 19 मई की रात को भी उसके साथ बलात्कार किया था। लेकिन तब परिवार वाले बदनामी से डर गए थे और कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन