{"_id":"3ae14ccc4816fc554ed3ba7f24cc63b4","slug":"crime-hindi-news-721","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसे पर पथराव का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलसे पर पथराव का मामला
बरेली
Updated Sun, 31 May 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले करमपुर चौधरी में हो रहे धार्मिक जलसे में पथराव के मामले में इज्जतनगर पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। घायलों के बयान और मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ा दी।
विज्ञापन
सकलैनी पक्ष के छह घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को इनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ। तब इज्जतनगर एसओ कमल सिंह और विवेचक प्रवीण सिंह ने इनके बयान दर्ज किए। घायलों ने इन्हें चार नामजदों के अलावा करीब पंद्रह और लोगों के नाम बताये जिन्होंने उन पर पथराव किया था। पुलिस ने डॉक्टर से इनकी मेडिकल रिपोर्ट भी हासिल की। इसमें हड्डी टूटने तो कुछ लोगों के धारदार हथियार से चोट लगने की पुष्टि हो रही थी। एसओ ने बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में धाराएं और पंद्रह लोगों के नाम और बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा मौके से मिले वीडियो साक्ष्य के आधार पर भी नामजदगी बढ़ सकती है। आरोपी घरों से फरार हैं, इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन