चौकी घेरने पहुंची भीड़ को पुलिस ने दौड़ाया, पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्स एप पर धार्मिक टिप्पणी करने वाले कराटे चैंपियन दीपक सागर के जेल जाने के बाद शुक्रवार को रिठौरा में फिर से बवाल हो गया। दीपक के पिता के साथ आए लोगों की भीड़ ने चौकी घेरकर मुकदमा लिखाने की मांग तो पुलिस ने उन्हें दौड़ा लिया। इस पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, लेकिन किसी को चोट आने की सूचना नहीं है। सुरक्षा कारणों से आरोपी के घर पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ ने दोनों पक्षों के दो सौ लोगों को पांच-पांच लाख रुपये मुचलका पाबंद करने को कहा है। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने दोनों की समुदायों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने यह भी जता दिया कि कानून किसी को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। जो खुराफात करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
बृहस्पतिवार को रिठौरा के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी दीपक सागर के व्हाट्स एप पर धार्मिक टिप्पणी करने के बाद से ही कस्बे का माहौल गरमाया हुआ है। शुक्रवार सुबह दीपक खुद ही थाने पहुंच गया। हालांकि पुलिस की कहानी के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी नगर पंचायत ऑफिस के सामने हाइवे दिखाई गई है। एसओ हाफिजगंज अमर सिंह उसे आला अफसरों के पास ले गए, जहां पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। जुमे के दिन कोई विवाद खड़ा न हो इसलिए आरोपी के घर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। सीओ नवाबगंज नरेश कुमार फोर्स के साथ पूरे दिन चौकी पर डेरा डाले रहे। उन्होंने एसओ हाफिजगंज से दोनों पक्षों से दो सौ लोगों को पांच-पांच लाख रुपये मुचलका पाबंद करने को कहा है। इस कार्रवाई के बाद कस्बा शांत नहीं हुआ। रात करीब साढ़े आठ बजे करीब 150 लोगों ने दीपक के पिता के साथ पहुंचकर चौकी घेर ली। उनका कहना था कि व्हाट्स के ग्रुप एडमिन सैफ और उसके साथियों ने भी दीपक से बदतमीजी की है। इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। भीड़ की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं माना। इस पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। विरोध करने पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
दीपक के घर वालों ने भी दी तहरीर
हाफिजगंज। दीपक सागर के पिता हरपाल सिंह ने कस्बे के ही फैजान और रजा के खिलाफ व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल खराब करने की तहरीर दी है। सीओ ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। उसके दादा रेवाराम जाटव ने एसएसपी को पत्र देकर घर में तोड़फोड़ करने और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पत्र में कहा गया है कि कस्बे के आलम, फरमूद, महमूद मंसरी, अब्दुल हलीम, शहादत समेत कई लोग उनके घर में घुस गए। दीपक के न मिलने पर तोड़फोड़ कर दी। घर में मौजूद चमेली देवी, हरिका देवी,चंद्रकांता आदि से अभद्रता कर मारपीट कर दी। आसपास के लोगों के आने पर जातिसूचक शब्द और धमकी देकर भाग गए। थाने में उनकी नहीं सुनी गई।
शिष्यों ने ही पहुंचा दिया जेल
दीपक कराटे की कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत चुका है। कराटे में कैरियर बनाने के इरादे से उसने बच्चों को ट्रेनिंग देनी शुरू की थी। इंटेलीजेंस ब्वायज के नाम से व्हाट्स एप पर बने ग्रुप में तीस लोग जुड़े हैं। इनमें से कई को वह ट्रेनिंग दे रहा है।
-दीपक के परिवार वालों की तहरीर झूठी है। उनका कोई मुकदमा दर्ज नहीं होगा। रिठौरा पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करके हंगामा, पथराव और जाम लगाने की कोशिश करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी-बृजेश श्रीवास्तव, एसपी देहात