कहीं बेवफाई तो कहीं बदनामी, महिलाएं बनीं शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं बेवफाई तो कहीं बदनामी, महिलाएं बनीं शिकार
कॉमन इंट्रो
कानून तो तमाम बन गए लेकिन महिला अपराध कम नहीं हो रहे। कहीं उन पर सीधा हमला किया जा रहा है तो कहीं उन्हें रंगीन सपने दिखाकर छला जा रहा है। अगर कहीं ये कोशिशें कामयाब नहीं हो पा रहीं तो उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी ऐसे कई मामले पुलिस अफसरों के पास पहुंचे।
शादी का वादा करके यौन शोषण किया
दो लाख रुपये भी झटक लिए, पीड़िता ने की डीआईजी से शिकायत
रेप का भी आरोप लगाया एसपी देहात को जांच और कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। हाफिजगंज इलाके की एक विधवा से शादी का वादा करके युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और दो लाख रुपये भी झटक लिए। बाद में वह उसके साथ शादी करने से भी मुकर गया और उसकी रकम वापस करने से भी इन्कार कर दिया। पीड़ित विधवा की फरियाद पर डीआईजी ने एसपी देहात को जांच कराने को कहा है और 30 मई तक रिपोर्ट मांगी है।
पीड़िता ने डीआईजी को बताया कि तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। कुछ समय बाद गांव के ही रिजवान ने उसके साथ नजदीकी बढ़ाई। उससे हमदर्दी जताई और शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध बना लिए। महिला ने बताया कि रिजवान ने उससे कहा कि शादी से पहले वह जमीन का काम करना चाहता है। उसने उससे इसी बहाने दो लाख रुपये उधार ले लिए। कुछ समय बाद उसने शादी का वादा याद दिलाया तो उसने यह कहकर इन्कार कर दिया कि बहन की शादी होने के बाद वह उससे निकाह करेगा। इसके बाद रिजवान उससे शारीरिक संबंध बनाए रखे लेकिन रकम वापस मांगने पर उसे धमकियां देने लगा। 15 मई को वह रिजवान से रकम मांगने गई तो उसने उसे कमरे में खींच लिया और मुंह में कपड़ा ठूसकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कहा कि किसी को बताया तो मारकर लाश गायब कर देगा। महिला ने बताया कि वह रिजवान के डर से थाने नहीं गई। डीआईजी ने महिला के आरोपों का गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
ग्राम प्रधान ने रेप किया, वीडियो भी बना लिया
समाजवादी पेंशन दिलाने के बहाने बुलाया था अपने घर
पीड़िता ने की डीआईजी से शिकायत, जांच का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पति से मनमुटाव के चलते आंवला इलाके के एक गांव में अपने मायके में रह रही महिला को ग्राम प्रधान ने न सिर्फ जबरन हवस का शिकार बना लिया बल्कि उसकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। वीडियो क्लिपिंग को इंटरनेट पर डालने की धमकी के जरिये काफी समय से ग्राम प्रधान की ब्लैकमेलिंग की शिकार हो रही महिला ने आजिज आकर डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी ने एसपी देहात और सीओ को जांच कर 30 मई तक रिपोर्ट देने को कहा है।
पीड़िता ने डीआईजी को बताया कि पति से मनमुटाव होने के कारण काफी समय पहले वह अपने मायके में चली आई थी। अपना पेट पालने के साथ वह अपनी विधवा मां की भी देखभाल करती है। कुछ समय पहले गांव के प्रधान सोमपाल ने उसे समाजवादी पेंशन बंधवाने का झांसा देकर उसे अपने घर बुलाया। कुछ देर तो इधर-उधर की बातें कीं, फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और इसकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। बलात्कार करने के बाद उसने उसे किसी के सामने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी और लौटा दिया। इसके बाद से वह उसे वीडियो क्लिपिंग को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर हवस का शिकार बनाता आ रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि प्रधान को उसने समाजवादी पेंशन बनवाने के लिए तीन हजार रुपये भी दिए थे। वह उसकी रकम भी हड़प कर गया। महिला ने ग्राम प्रधान से जान का खतरा बताते हुए डीआईजी से कार्रवाई की फरियाद की है। डीआईजी ने एसपी देहात और सीओ आंवला को महिला के आरोपों की जांच कर 30 मई तक रिपोर्ट देने और आरोप सही पाए जाने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
--------------
झूठे वादे कर किया खिलवाड़, अब जेल जाएगा
डीआईजी ने इंस्पेक्टर प्रेमनगर को दिया गिरफ्तारी का आदेश
रेल कर्मी ने किया मुरादाबाद की लड़की का यौन शोषण
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। मुरादाबाद की लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण करने वाले रेलकर्मी को अब जेल जाना होगा। पीड़िता की शिकायत पर डीआईजी ने इंस्पेक्टर प्रेमनगर को उसकी गिरफ्तारी का आदेश दिया है। पीड़िता का कहना है कि रेलकर्मी ने उससे शादी करके वादा नहीं निभाया। इसके बजाय उस पर समझौते के लिए दवाब डाल रहा है।
पीड़िता ने डीआईजी को बताया कि बिहारीपुर निवासी आरोपी रेल कर्मी ऋषि मिश्रा ने उसके साथ खिलवाड़ कर उसे कहीं का नहीं छोड़ा। मजहब की दीवार तोड़कर उसने ऋषि मिश्रा से रिश्ता जोड़ा था। वह शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। घुमाने के बहाने हरिद्वार ले जाकर उसके फोटो भी खींच लिए और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पहले वह बेरोजगार था तो उसके पास रहता था। रेलवे में नौकरी लगने के बाद उसने शादी से इनकार दिया। पीड़िता ने 17 दिसंबर को थाना प्रेमनगर में ऋषि मिश्रा के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट लगा दी लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता का आरोप है कि ऋषि मिश्रा दो बार उसकी शादी भी तुड़वा चुका है। पांच महीने में भी अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से परेशान पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। बृहस्पतिवार को वह डीआईजी से मिलने पहुंची। डीआईजी ने अपने दफ्तर में ही मौजूद इंस्पेक्टर प्रेमनगर देवेश सिंह को आरोपी रेल कर्मी को जेल भेजने के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी रेल कर्मी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।