जयपुर ले जाकर रेप किया फिर रामपुर में छोड़ गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि 16 मई की शाम उसकी बेटी घर में अकेली थी। इस बीच शाहबाजपुर गांव के शफीक उद्दीन और उसका दोस्त मैनुद्दीन वहां पहुंचे और बेटी को बेसुध कर उठा ले गए। होश आने पर उसने खुद को दिल्ली में पाया। वहां से उसे जयपुर ले जाया गया। जहां एक कमरे में रखा गया। आरोप है कि दोनों दोस्तों ने उससे दुष्कर्म किया। वह छोड़ देने की गुहार लगाती रही मगर उन्होंने एक नहीं सुनी। बाद में अल्लाह का वास्ता देकर घर पहुंचाने की गुजारिश की तो बृहस्पतिवार की सुबह उसे शाहबाद (रामपुर) में छोड़कर दोनों भाग गए। वहां से किशोरी अपने घर चली गई। फिर मां के साथ सिरौली थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी शफीक उद्दीन और मैनुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।