फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

उम्र सत्तर पार थाने पहुंची मियां-बीवी की रार पति पर लगाया बदचलनी का आरोप

Sun, 28 Dec 2014 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 28 Dec 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति का झगड़ा पहले घर से सड़क तक आया और फिर थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने वृद्धा की ओर से पति, छोटे पुत्र और पुत्रवधू समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वृद्धा की चोटों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण भी कराया। पति ने अपनी पत्नी पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं लेकिन उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। एसओ ने बताया कि पारिवारिक विवाद के इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के ये सज्जन करीब पंद्रह साल और उनकी पत्नी 12 साल पहले सरकारी नौकरी से रिटायर हो चुके हैं। दोनों संयुक्त परिवार में दो पुत्रों के परिवार के साथ रहते हैं। इसी परिवार में कई दिन से झगड़ा चल रहा था। बृहस्पतिवार रात पड़ोसियों ने घायल वृद्धा को एसएसपी के आवास तक पहुंचाया तो पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया। शुक्रवार रात जब फिर कलह हुई तो वृद्धा चीखती हुई बाहर निकली। इस बार उसे लेकर लोग डीएम आवास गए। तब सुभाषनगर पुलिस ने वृद्धा की ओर से उसके पति, एक पुत्र और उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट कर घर से निकालने का केस दर्ज कर लिया। वृद्धा की दलील थी कि उसका पति रंगीन मिजाज का है। उसके कई महिलाओं से संबंध रहे हैं। एक साल से परिवार की एक महिला से भी संबंध बना लिए हैं। ये लोग उसे घर से निकालना चाहते हैं। उसे इन्होंने तीन बाहरी लोगों की मदद से पीटा। बड़ी बहू और उसके बच्चों ने उसे बचाया तो उन्हें भी पीटा, फिर बेटा उसका मोबाइल लेकर भाग गया। एसओ जेपी यादव ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग के आरोप भी मिलते जुलते हैं। वह वृद्धा पर बदचलनी का आरोप लगा रहे हैं। इस उम्र में ऐसे आरोप प्रत्यारोप कितने वजनदार हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed