{"_id":"7edb81203b79c128b61478862bc02931","slug":"crime-hindi-news-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया एजेंसियां सतर्क, नव धनाढ्यों पर पैनी नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुफिया एजेंसियां सतर्क, नव धनाढ्यों पर पैनी नजर
बरेली
Updated Sun, 28 Dec 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में शनिवार को डीएम संजय कुमार और एसएसपी धर्मवीर यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में देश में आईएसआई की गतिविधियों के मद्देनजर जिले में नव धनाढ्यों और संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखने को कहा गया।
हाल के दिनों में देश और पड़ोसी देशों में हुई आतंकी और उग्रवादी घटनाओं के मद्देनजर सैन्य और राज्य पुलिस की खुफिया एजेंसियों को विशेष सतर्क किया गया है। जिले में चिन्हित करीब 36 नवधनाढ्यों और आतंकी संगठनों के संभावित स्लीपिंग माड्यूल्स की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई करना तय हुआ है। साथ ही तहरीक ए तालिबान के बरेली कनेक्शन और अतीत में जिले में मिले आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों की ताजा गतिविधियों पर निगाह रखने को कहा गया। बैठक में एसपी (रीजनल इंटेलिजेेंस) बसंत लाल, एडीएम सिटी आलोक कुमार, सीओ (एलआईयू) एनके चतुर्वेदी के अलावा सेना और वायुसेना के इंटेलिजेंस से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।