फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

जेसीबी से हो रहे खनन का भंडाफोड़, चार ट्रैक्टर पकड़े

Wed, 06 May 2015 01:52 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 06 May 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत रोड पर ढाबे की आड़ में चल रहे खनन माफिया के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। खनन में लगी जेसीबी, चार ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद की हैं। साथ ही चार मजदूरों को पकड़कर मुचलके पर छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके के कलापुर के पास पिछले कई दिनों से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा था। जेसीबी से जमीन खोदकर ट्रैक्टर ट्रालियों में मिट्टी ले जाई जा रही थी। हल्का लेखपाल इंद्रेश ने एसडीएम सदर को ग्राम पंचायत की भूमि से अवैध खनन होने की सूचना दी।  एसडीएम ने एसओ इज्ज्तनगर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने छापा मारकर खनन में चल रही जेसीबी और मिट्टी से भरी चार ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। मौके से वाहन चलाने वाले रामवीर, राजीव , बलवीर और देवी राम निवासी गांव मुड़िया अहमदनगर और विजय निवासी गांव सिंघाई थाना भोजीपुरा को भी पकड़ा गया। एसओ कमल यादव ने बताया कि वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। चूंकि पकड़े गए लोग वाहन चालक हैं, इसलिए उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। एसओ ने बताया कि पीलीभीत रोड पर शिव ढाबा के स्वामी विनोद पटेल का नाम अवैध खनन कराने में प्रकाश में आ रहा है। एसओ ने जेसीबी भी उसी की बताई है। जांच में उसके नाम की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

00
भट्ठे पर ले जाई जा रही थी मिट्टी
पुलिस की जांच में पता चला है कि कमालपुर के पास से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरकर जसविंदर सिंह के भारत बिर्क्स फील्ड पर मिट्टी ले जाई जा रही थी। ये काम लंबे समय से हो रहा था और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। हल्का लेखपाल की सूचना पर जब ट्रैक्टर ट्राली पकड़े गए तो भट्ठा मालिक समेत काफी लोग उन्हें छुड़ाने की सिफारिश में आ गए। चूंकि कार्रवाई एसडीएम के आदेश पर हुई थी, इसलिए पुलिस वाहनों को छोड़ न सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
परमीशन से करा रहे थे मिट्टी की खुदाई
भट्ठा मालिक जसविंदर का कहना है कि मिट्टी खुदाई की उनके पास परमीशन है और इसके आधार पर ही वह अपने भट्ठे पर मिट्टी मंगवा रहे थे। किसी ने बेवजह सूचना देकर ट्रैक्टर ट्राली पकड़वा दीं।

00
फिर खनन माफिया पर क्यों नहीं की कार्रवाई
पुलिस ने अपनी जीडी में सिर्फ अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली बरामदगी और पांच मजदूरों को पकड़ने का जिक्र किया है। जब जेसीबी से खनन कराने वाले ढाबा स्वामी का नाम प्रकाश में आ गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई न करने पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed