फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पशु तस्कर राशिद की जगह राजू चला गया जेल

Tue, 05 May 2015 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 05 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करी के आरोप में राशिद नाम के जिस ड्राइवर को पुलिस जेल में बंद मान रही थी हकीकत में वह तो राजू है। राशिद के नाम से अदालत में पेश होकर जेल जाने वाला जाटवपुरा का राजू चोर है जिसकी चोरी के एक मामले में प्रेमनगर पुलिस तलाश कर रही थी। पशु तस्करों के इस खेल ने प्रेमनगर पुलिस को चकराकर रख दिया। खुलासा तब हुआ जब राजू के साथ चोरी करने वाले दूसरे चोर पकड़े गए। उन्हें साथ लेकर पुलिस ने जब राजू की तलाश की तो पता चला कि राजू राशिद की जगह जेल में बंद है और असली राशिद पहले की तरह पशु तस्करी का धंधा कर रहा है। कोर्ट ने विवेचक का दावा स्वीकार कर राजू को चोरी के मामले में तलब किया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर के मारवाड़ी गंज में आठ मार्च की रात को नरेंद्र कुमार निहलानी के यहां ढाई लाख रुपये की चोरी हो गई थी। इस घटना की छानबीन करते हुए पुलिस ने 11 मार्च को जाटवपुरा में रहने वाले चंदन, सूर्या और गुड्डू नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार करके चोरी के आरोप में जेल भेज दिया था। तीनों के पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ। इन तीनों ने पुलिस की पूछताछ में अपने चौथे साथी का नाम राजू बताया। विवेचक रामवीर सिंह उसकी तलाश करने मोहल्ले में पहुंचे तो मालूम हुआ कि वह जेल में है।

विज्ञापन

इसके बाद और छानबीन की गई तो मालूम हुआ कि राजू को पशु तस्करों ने मीरगंज के एक मुकदमे में नई बस्ती नवाबगंज के रहने वाले राशिद के नाम से कोर्ट में सरेंडर करा दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। राशिद हुसैन उस ट्रक का चालक था जिसमें गौवंशीय पशु पकड़े गए थे। 25 मार्च को जेल गए राजू को पशु तस्करों ने इसके लिए मोटी रकम दी थी। विवेचक ने वोटर लिस्ट निकलवाकर जेल में इसकी तस्दीक की। इसके बाद कोर्ट में इस संबंध में सुबूत पेश करके राजू को अपने चोरी के मुकदमे में तलब करने का आग्रह किया। कोर्ट ने राशिद के नाम से जेल गए युवक को राजू मानते हुए उसे चोरी के मुकदमे में तलब कर लिया। एसपी देहात के मुताबिक के मीरगंज में पशु तस्करी के मुकदमे में धोखाधड़ी के आरोप की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। साथ ही राशिद की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed