फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

डीजीपी से ही पूछेंगे कब खुलेगी डकैती

Sun, 03 May 2015 02:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 03 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड सीएमओ डॉ. बाल किशन खत्री के कोठी में हुई डकैती के खुलासे के लिए पुलिस के अब तक के काम से उनका परिवार निराश है। डॉ. खत्री की पत्नी का कहना है कि अब वह डीजीपी से ही पूछेंगी कि डकैती का पर्दाफाश करने की दिशा में क्या प्रगति हुई है। उधर शनिवार को चार्ज लेने के बाद थाना कैंट के नए इंस्पेक्टर आरके धारीवाल ने रात को घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को रिटायर्ड सीएमओ डॉ. बालकिशन की पत्नी आशा खत्री ने बताया कि उनके केस की जांच एसटीएफ को दिए जाने की बात उन्होंने अखबारों में पढ़ी है। उन्हें भरोसा नहीं कि एसटीएफ केस का सही खुलासा कर पाएगी क्योंकि एसटीएफ भी पुलिस का ही अंग हैं। जो अधिकारी पुलिस को मानीटर करते हैं वही एसटीएफ को निर्देश देते हैं। उनके केस में शुरू में ही काफी लापरवाही की गई है। चौकी इंचार्ज रहे जेपी यादव और इंस्पेक्टर रामवीर यादव ने पूरे केस की तस्वीर बिगाड़ दी। अगर एसटीएफ वाकई स्पेशल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी है तो केस उसे पहले ही ट्रांसफर कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि डीजीपी से उनकी बात होती है। अब खुलासे के बारे में भी वह उन्हीं से पूछेंगी। उन्हें बाकी केसों की तरह फर्जी खुलासा नहीं चाहिए।

विज्ञापन


पूछताछ के बाद कर्मचारियों को छोड़ा
जांच टीमों ने बालकिशन हास्पिटल के कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे कुछ अहम बिंदुओं पर बात की गई, फिर उन्हें वापस भेज दिया गया। पड़ोसी गांव के कुछ ऐसे लोगों को भी टीम ने पकड़ा है जो पहले इस अस्पताल में नौकरी कर चुके हैं। ऐसे लोगों से पूछताछ जारी है, उन्हें अभी नहीं छोड़ा गया है। इन लोगों से खुलासे का क्लू मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुराग कोई नहीं, शक के आधार पर चल रही है तफ्तीश

एसटीएफ
रामपुर बाग की डकैती में जेल गए राजू गैंग के लोगों और हाल ही में बिथरी चैनपुर के चारनगला में पंडित भूपराम के घर डाका डालने वाले बदमाशों की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। पंडित भूपराम के घर से राजीव यादव नाम का एक बदमाश मौके पर ही पकड़ा गया था। उसने अपने कई साथियों के नाम बताए थे लेकिन बिथरी पुलिस उनमें से किसी को पकड़ नहीं पाई थी। राजीव और उसके साथी बदायूं के दातागंज इलाके के रहने वाले हैं। दातागंज के अपराध और अपराधियों के लिए बदनाम है।

क्राइम ब्रांच
एसपी क्राइम डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम में पुलिस लाइंस के कुछ सिपाही और लगाए हैं। पुराने सिपाही स्थानीय बदमाशों पर काम कर रहे हैं। पीएसी के जवान के बेटे राजू के राइट हैंड कहे जाने वाले नासिर समेत कई बदमाशों को उठाकर पूछताछ की जा चुकी है। पंखिया गैंग के बदमाश भी क्राइम ब्रांच के पास हैं। इसके अलावा रिटायर्ड सीएमओ के घर काम करने वाले हर कर्मचारी को शक की नजर से देखा जा रहा है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।


इंस्पेक्टर कैंट
नए इंस्पेक्टर आरके धारीवाल ने चार्ज लेने के बाद अभी मौका भर देखा है। पीड़ित परिवार से बात करने के बाद उन्होंने देर रात अपने स्टाफ के लोगों से भी घटना पर विचार-विमर्श किया। बभिया के  बदमाशों पर भी नजर रखने को कहा है। जमानत पर गांव में खुलेआम घूमने वाले एक शातिर क्रिमिनल के बारे में भी इंस्पेक्टर ने छानबीन शुरू कराई है। नकटिया में किराए पर रहने वालों की सूची भी बनाई जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हाल ही में कोई नया किराएदार तो नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed