फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

ठेका देने के लिए दबाव बनाने पर दो गिरफ्तार

Sun, 03 May 2015 01:33 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 03 May 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के आफिस में घुसकर दो लोग ठेका देने के लिए दबाव बनाने लगे। बात न मानने पर डिप्टी मैनेजर को हड़काते हुए उनसे बदसलूकी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ लाई और शांतिभंग के आरोप में हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन

किला इलाके के कटघर में सेतु निगम का आफिस है। निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर बीके सेन शनिवार को अपने आफिस में बैठे थे। दिन में करीब एक बजे बिथरीचैनपुर निवासी नरेंद्र मौर्य और सुभाषनगर के करगैना निवासी जुल्फिकार डिप्टी मैनेजर के आफिस में पहुंचे और उन पर ठेका देने का दबाव बनाने लगे। बात न मानने पर हुई हुज्जत के बाद मैनेजर को हड़काते हुए बदसलूकी की गई। इस पर डिप्टी मैनेजर ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। इंस्पेक्टर कमरूल हसन ने बताया कि दोनों निगम के ठेकेदार नहीं हैं, लेकिन किसी को ठेका दिलाने के लिए डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के पास पहुंचे थे। उनके बात न मानने पर ही दोनों ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के खिलाफ शांति भंग के आरोप की कार्रवाई की गई है। रविवार को उनका चालान किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed