फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

क्रूरता के आरोप में गाय का मालिक हिरासत में

Fri, 01 May 2015 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 01 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
आईवीआरआई में आपरेशन के बाद गाय की ठीक से देखरेख न करने वाला उसका मालिक डॉक्टर और गाय का इलाज कराने वाली महिला से ही भिड़ गया। उसने रौब गांठते हुए दोनों से अभद्र व्यवहार किया। महिला ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को पूरे मामले से अवगत करा दिया। उनके हस्तक्षेप पर पुलिस ने गाय मालिक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

  पीलीभीत रोड स्थित पवन विहार निवासी लक्ष्मण की गाय का सप्ताह भर पहले आईवीआरआई में रूमैनोटॉमी का ऑपरेशन हुआ था। उसके पेट से पन्नी, प्लास्टिक, कीलों आदि का गुच्छा निकला था। गाय आईवीआरआई के अस्पताल में ही भर्ती है। गाय स्वामी उसे देखने एकाध बार ही पहुंचा। इसके चलते उसे दवाइयां और चारा ठीक से नहीं मिल पा रहा था। महानगर निवासी  शालिनी अग्रवाल अरोड़ा ने गाय का उपचार कराने की जिम्मेदारी ली। बृहस्पतिवार को गाय का मालिक भी अस्पताल पहुंच गया। गाय की उपेक्षा के लिए उसे लताड़ा गया तो वह शालिनी और डॉ. अभिजीत पावडे़ से अभद्रता करने लगा। उसका कहना था कि गाय उसकी है, वह जो चाहें करे। इलाज कराए या न कराए। शालिनी ने उस पर पशु क्रूरता का आरोप लगाते केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने आईवीआरआई पहुंचकर लक्ष्मण को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

00
महिला नेत्री पर धमकी देने का आरोप
शालिनी अग्रवाल अरोड़ा को गाय मालिक का नाम पता नहीं था, इसलिए उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाद में पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछा तो उसने अपना नाम लक्ष्मण बताया। शालिनी का कहना है कि आरोपी की तरफदारी करने वाली एक कथित महिला नेत्री ने उन्हें रिपोर्ट लिखाने पर फोन पर धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
आईवीआरआई पहुंचकर पता लगाया जाएगा कि आरोपी वास्तव में पशु क्रूरता कर रहा था या नहीं। इसके बाद ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
- नरेश कुमार, एसएसआई, इज्जतनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed