फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

छात्रा से होटल में गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्ता

Tue, 21 Apr 2015 12:52 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 21 Apr 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली इलाके की संकरी सी गली में स्थित आर्य समाज होटल के क मरा नंबर-18 में बरेली कॉलेज की नाबालिग छात्रा से तीन लड़कों ने गैंगेरप किया। छात्रा का आरोप है कि उसेहरिकेश शर्मा उर्फ शिवम नाम का लड़का बहला-फुसला कर होटल में ले गया था। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करके उसे हवस का शिकार बनाया गया। बलात्कार करने के दौरान उसकी वीडियो क्लिपिंग बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी भी दी गई। होश आने पर वह होटल के कमरे में नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात छात्रा का मेडिकल भी करा लिया गया।
विज्ञापन

पिता की तरफ से दी गई तहरीर के मुताबिक सत्रह साल की छात्रा रविवार की दोपहर करीब एक बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। उसे अपनी एक सहेली से भी मिलने जाना था। इसी बीच रास्ते में हरिकेश शर्मा उर्फ शिवम पुत्र डब्बू निवासी आलमगीरी गंज उसे मठ की चौकी के सामने पीपल के पेड़ के पास मिल गया। वह उसे बहला-फुसलाकर बाइक से आर्य समाज होटल ले गया। वहां हरिकेश का साथी शिवम पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी ब्रह्मपुरा, थाना प्रेमनगर और सचिन पुत्र बाबू निवासी कुतुबखाना आ गए। छात्रा को कमरे में गर्मी होने के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करके तीनों ने गैंगरेप किया। उनमें से एक ने छात्रा की वीडियो क्लिपिंग बना ली। वह होश में आई तो होटल के कमरे में नग्न पड़ी थी। उसने पुलिस में शिकायत करके आरोपियों को जेल भिजवाने की धमकी दी तो वीडियो क्लिपिंग दिखाकर कहने लगे कि थाने गई तो इसे इंटरनेट पर डाल देंगे। इससे डरकर रात करीब आठ बजे वह सीधी घर चली आई। छात्रा ने इसकी जानकारी मां को दी। रात करीब सवा ग्यारह बजे मां-बेटी ने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी तो पुलिस तीनों आरोपियों को उठा लाई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके छात्रा के मेडिकल की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। छात्रा का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी हरिकेश उर्फ शिवम ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। वह पहले से छात्रा को जानता है। उसका दूसरा साथी शिवम शादीशुदा है और कपड़े की दुकान पर काम करता है। तीसरा साथी सचिन फास्ट फूड की एजेंसी पर काम करता है। छात्रा के पिता सब्जी बेचते हैं। तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को तीनों आरोपियों का चालान करके जेल भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed