{"_id":"63b31b296a1a954da70559e393c0de2e","slug":"crime-hindi-news-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की ने कहा, अपनों ने ही की डुबोकर मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की ने कहा, अपनों ने ही की डुबोकर मारने की कोशिश
बरेली
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक विवाद में जिस लड़की को उसके अपनों ने ही तालाब में डुबाकर मारने की कोशिश की पुलिस ने उसी के पिता को झगड़ा करने के आरोप में थाने में बैठा लिया। लड़की जिला अस्पताल में भर्ती है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है, वह क्रिसमस डे पर चर्च में चल रहे कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर हैं।
कैंट इलाके के नबीनगर निवासी नन्हें लाल की पंद्रह वर्षीय पुत्री नीलम जिला अस्पताल के बेड नंबर पांच पर भर्ती है। नीलम के अनुसार उसके पिता की परिवार के ही लोगों से अनबन चल रही है। उसके ताऊ शराब पीकर परिवार के अन्य लोगों के साथ बुधवार रात आठ बजे उसके घर में घुस आए और मारपीट की। हमलावर उसे उठाकर तालाब किनारे ले गए और डुबाकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। रात दस बजे उसे जिला अस्पताल लाया गया। नीलम का कहना है कि कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बजाए उसके पिता पर ही झगड़ा करने का आरोप लगाते हुए उन्हें थाने में बैठा लिया है। उधर, इंस्पेक्टर कैंट रामवीर सिंह यादव ने बताया कि नन्हें और उसके भाई में शराब पीकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान नीलम घर के बाहर कीचड़ में गिर गई और घरवालों ने उसे डुबोकर मारने की बात कह दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि नन्हें लाल को थाने में बैठाए जाने की बात उसकी जानकारी में नहीं है। वह रात से कैंट में स्थित चर्च में मनाए जा रहे क्रिसमस के कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर हैं।