{"_id":"84353638416f9769b9450a32a23aec75","slug":"crime-hindi-news-457","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए अमंगल रहा ये मंगल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं के लिए अमंगल रहा ये मंगल
बरेली
Updated Wed, 08 Apr 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज थाने के गांव गैनी में रविवार रात संदिग्ध हालात में जली महिला की मिलिट्री अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन से इलाज करा रहा फौजी का परिवार घर में ताला लगा कर गायब हो गया है। मृतका के भाई ने उनके खिलाफ दहेज के लिए जलाकर मार डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
गैनी निवासी एहवरन थल सेना में है और तैनाती अरुणाचल प्रदेश में है। पंद्रह दिन पहले वह एक महीने की छुट्टी पर गांव आया था। रविवार रात उसकी पत्नी वेदवती संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलस गई। एहवरन और उसके घरवाले पुलिस को सूचना दिए बिना वेदवती को बरेली मिलिट्री अस्पताल ले आए। वेदवती के भाई आंवला के गुलेली गांव निवासी अशोक कुमार आदि भी यहां पहुंच गए। मंगलवार सुबह वेदवती की मौत हो गई। मिलिट्री हास्पिटल से इसकी सूचना कैंट थाने में दी गई। अशोक ने ससुरालियों पर आरोप लगाए तो एहवरन और उसके घरवाले फरार हो गए। कैंट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें जलने से ही मौत की पुष्टि हुई। अशोक ने अलीगंज थाने में बहनोई एहवरन, सास रामलली, ससुर चुन्नी लाल और देवर राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। उसने कहा कि चार साल पहले बहन की शादी भरपूर दहेज देकर की थी। इससे ससुरालवाले संतुष्ट नहीं थे। वे पांच लाख रुपये और चार पहिया वाहन लाने का दवाब बनाते रहते थे। मांग पूरी न होने पर इन्होंने बहन को जलाकर मार दिया। उसका तीन साल का एक बेटा भी है। सीओ धर्म सिंह मार्छाल और एसओ राजेश यादव मौके पर पहुंचे। घर में ताला लगा था पर फौजी का कमरा खुला मिला। इसमें से ही पुलिस ने मृतका के जले हुए कपड़े साक्ष्य के तौर पर एकत्र किए।
वर्जन
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फौजी पति समेत सभी ससुराल वाले फरार हो गए हैं। इनकी तलाश की जा रही है। - धर्मसिंह मार्छाल, सीओ आंवला
पति से रूठ कर आत्मदाह किया
बरेली। आंवला के भुर्जीटोला निवासी भूपेंद्र चंद्रा की पत्नी गीता को मंगलवार तड़के जिला अस्पताल लाया गया। गीता की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। गीता के मायके वाले भी आ गए। हालांकि उन्होंने ससुरालियों पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। सूत्रों ने बताया कि दंपति में किसी बात पर विवाद के बाद गीता ने आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, दोपहर के वक्त फरीदपुर के धौरेरा गांव निवासी उपेंद्र की पत्नी ज्योति को 90 फीसदी जली हुई हालत में अस्पताल लाया गया। ज्योति को सीएचसी फरीदपुर से यहां रेफर किया गया था। ज्योति का कहना था कि वह खाना बनाते वक्त गैस पाइप फटने से जल गई थी। भुता के बसंतपुर गांव से उसके मायके वाले भी आ गए। उन्होंने बताया कि साल भर पहले ही उन्होंने ज्योति की शादी की थी। दंपति में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
जली या जलाकर मार दी गई किशोरी
बरेली। शहर की एक किशोरी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गंभीर रूप से झुलसी हुई थी। घरवाले उसकी मौत पर गोलमोल बातें करते रहे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों के हवाले कर दिया। मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुराना शहर निवासी एक किशोरी को सुबह नौ बजे करीब अस्पताल लाया गया था। उसका शरीर करीब 95 फीसदी झुलसा हुआ था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने बारादरी पुलिस को दी। पहले घरवाले कोई कार्रवाई न करने की बात कह रहे थे। झुलसने के बारे में उनकी बातें भी अलग अलग थीं। कोई कुप्पी गिरने से तो कोई खाना बनाते वक्त झुलसने से मौत की बात कह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें जलने से ही मौत की पुष्टि हुई। फिर शव घरवालों को सौंप दिया। सूत्रों के मुताबिक किशोरी का उसी इलाके के एक युवक से संबंध था। इसे लेकर घरवाले उससे नाराज थे।
बहू को पीटा और जहर खिलाया
हाफिजगंज। अल्हैया गांव के राजीव कुमार की बीवी नीलम उर्फ गुड्डू को नाजुक हालत में नवाबगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीलम के पिता क्योलड़िया थाना क्षेत्र के मधुनगला के हरपाल ने ससुर मोहनलाल पर नीलम को मारपीट कर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक हाफिजगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। हरपाल ने जून 2012 में बेटी नीलम की शादी राजीव कुमार के साथ की थी। हरपाल के मुताबिक उन्होेंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन नीलम के ससुर मोहनलाल संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही नीलम को प्रताड़ित किया जाने लगा। नीलम का पति राजीव ड्राइवर है। उसकी गैर मौजूदगी में मंगलवार सुबह मोहनलाल ने बहू को बेरहमी से पीटा और जहर खिलाने के बाद घर से निकल गया। हालत बिगड़ने पर गांव वालों ने नीलम को नवाबगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटी की हालत नाजुक है।
शादी के 16 साल बाद घर से निकाला
फतेहगंज पश्चिमी। रबर फैक्टरी कॉलोनी निवासी जीपी अग्रवाल की बेटी रेखा ने ससुरालियों पर मायके से कार और पांच लाख रुपये न लाने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर उसके पति राजेंद्र नगर निवासी संजय अग्रवाल, सास सुनीता, ससुर सुरेश, ननद संगीता, ननदोई मनोज कुमार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। जीपी अग्रवाल के अनुसार उन्होंने रेखा की शादी वर्ष 1999 में संजय के साथ की। रेखा का आरोप है कि पति संजय और उसके घर वाले मायके से कार और पांच लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाकर उसे आए दिन शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। 26 अगस्त 2014 को उसे पीटकर घर से निकाल दिया।