फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मेकैनिकल इंजीनियर को भी ठग लिया

Fri, 03 Apr 2015 02:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 03 Apr 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव से शादी की खरीददारी करने आए मेकैनिक ल इंजीनियर देवेंद्र शर्मा को हड़काकर ठगों ने गुप्त कोड पूछने के बाद उनके खाते से तीस हजार रुपये निकाल लिए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

बनखंडीनाथ मंदिर के पास रहने वाले देवेंद्र शर्मा मारुति सुजुकी कंपनी, गुड़गांव में मेकैनिकल इंजीनियर हैं। फर्नीचर कारोबारी की बेटी से उनकी शादी होने वाली है। शादी के लिए खरीददारी करने को देवेंद्र इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। देवेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले का कहना था कि आधार कार्ड नंबर बैंक में न पहुंचाने की वजह से आपका एटीएम कार्ड बंद कर दिया जाएगा। एटीएम चालू रखना है तो अपना कोड बताओ। इस पर उसने अपना गुप्त कोड बता दिया। फोन करने वाला खुद को बैंक अधिकारी बता रहा था। गुप्त कोड पूछने के थोड़ी देर बाद ही देवेंद्र के खाते से तीस हजार रुपये निकाल लिए गए। मैसेज आते ही अलर्ट हुए देवेंद्र ने अपना खाते से रुपयों की निकासी पर रोक लगवा दी। साथ ही मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखने को तहरीर दे दी, लेकिन अभी तक पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा है।    

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed