फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

आदेश और आदित्य मेरठ से भी गायब

Thu, 02 Apr 2015 01:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 02 Apr 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिये सेना में भर्ती कराने के मास्टर माइंड आदेश गुर्जर और उसके साथी सेना के रिटायर्ड कर्नल आदित्य चौहान मेरठ से भी गायब हो गए हैं। मेरठ के रोठा थाने की पुलिस विजेंद्र सिंह हत्याकांड में सुबूत जुटाकर आदेश को तलाश रही है। उधर, बरेली पुलिस मेरठ के भरोसे हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन

 थाना रोठा के डूंगर गांव निवासी आदेश गुर्जर और प्रमोद कुमार के खिलाफ 27 दिसंबर, 2014 को गांव के ही विजेंद्र सिंह की हत्या के आरोप में मुकदमा लिखने के बाद पुलिस मामला दबाए बैठी थी। आरोप है कि आदेश ने विजेंद्र को सेना में भर्ती कराने के लिए उसके परिवारवालों से मोटी रकम ली थी। भर्ती न होने पर विजेंद्र ने रकम वापस मांगी तो उसकी हत्या कर दी गई। आदेश सेना में भर्ती कराने के नाम पर लगातार फर्जीवाड़ा करता गया, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं की। बरेली के थाना कैंट में सेना भर्ती में फर्जीवाड़े के पांच मुकदमे लिखे गए। एक मुकदमे में यहां आदेश और उसके साथी सेना के रिटायर्ड अधिकारी आदित्य चौहान को नामजद भी करा दिया गया। दो मुकदमों में कैंट पुलिस आदेश, आदित्य आदि के खिलाफ चार्जशीट लगा चुकी है। तीन मामले ऐसे हैं, जिनमें इन दोनों का नाम ही नहीं है। एक मामले में तीन लड़कों के साथ आदेश और आदित्य भी नामजद हैं। हाल ही में बरेली में सेना में फर्जी पतों पर लड़कों के भर्ती होने के मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजय चौहान कर रहे हैं। पुराने मामले भी क्राइम ब्रांच के पास हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में आदेश और आदित्य को पकड़ने मेरठ जाने की बात तो दूर पुलिस ने वारंट लेने की जरूरत भी नहीं समझी है। वहीं, डीआईजी आरकेएस राठौर  क्राइम ब्रांच को कई बार आदेश और आदित्य को मुल्जिम बनाने के निर्देश दे चुके हैं। एसपी क्राइम डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि आदेश और आदित्य के खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन


वर्जन
- आदेश और उसके साथी मेरठ से भी गायब हो गए हैं। घर में उसकी बूढ़ी मां, पत्नी रहते हैं। छोटे भाई की तीन महीने पहले मौत हो चुकी है। पकड़ में नहीं आया तो कुर्की की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

- यादराम यादव, एसओ रोठा, मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed