एटीएम कार्ड बदलना तो इनका बाएं हाथ का खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस मार्च 2015 को बिहारीपुर कसगरान का रहने वाला शोभित सिंघल आजमनगर के मुन्ना कुरैशी से मारपीट के बाद पकड़ में आया था। उसके पास से 29 एटीएम कार्ड बरामद करने के बाद बिहारीपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने उनकी छानबीन शुरू तो परतें खुलने लगीं। पता चला कि शोभित बिहारीपुर ढाल निवासी सोनू उपाध्याय गैंग का शातिर एटीएम चोर है। फरीदपुर कोतवाली के ग्राम नगरिया निवासी अजयपाल राठौर का एटीएम बदलकर फतेहगंज पूर्वी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 39 हजार रुपये तीन बार में निकाले थे। फरीदपुर पुलिस शोभित को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उसके पास से पुलिस ने कई एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आशुतोष सिटी निवासी लेखपाल वीरपाल सिंह यादव के बेटे अमित यादव का एटीएम कार्ड भी शोभित के साथी रोहित यादव ने ही बदलकर उसके खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए थे। 28 दिसंबर 2014 को उसने थाना किला में मुकदमा लिखाया था। सिटी स्टेशन के सामने पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालते हुई लेखपाल के बेटे के साथ घटना हुई थी। बदायूं के जवाहर पुरी, थाना सिविल लाइंस की रहने वाले ऋषिनंदन सक्सेना का 25 फरवरी 2015 को एटीएम बदलकर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से बीस हजार रुपये निकाले गए थे। आईसीआईसीआई का जो एटीएम कार्ड शोभित के पास से मिला है, वह रोडवेज कर्मी रामवीर सिंह का बताया जा रहा है। पांचवां एटीएम कार्ड भोपाल के आदेश कुमार नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। केनरा बैंक का एटीएम कार्ड धामपुर सिवारा के रहने वाले सुलेमान अहमद का है। विवेचक सभी एटीएम कार्ड वालों से संपर्क करने में लगे हैं। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया सभी एटीएम के बारे में पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।